वर्दी के पीछे भी इंसान है, जिसका अपना परिवार है… दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
आज विश्व पोस्ट दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक खुला पत्र शेयर किया है. इस लेटर में दिल्ली पुलिस की ओर से सभी नागरियों को भावुक संदेश दिया गया है.
दिल्ली में इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रोटेस्ट के दौरान पिछले दिनों दिल्ली पुलिस और आम जनता के बीच कई हिंसक झड़पें हुई. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आई हैं. इन वीडियो में आम जनता और दिल्ली पुलिस दोनों के साथ आपस में खींचातानी और बदसलूकी देखने को मिल रही है. ऐसे में आज विश्व पोस्ट दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के लिए एक खुला पत्र लिखा है.
विज्ञापन
दिल्ली पुलिसा का भावुक संदेश
दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स और इंस्टाग्राम दोनों पर इस भावुक संदेश को शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में ‘सभी नागरिकों के लिए एक खुला पत्र, क्योंकि हर वर्दी, हर राय और हर मतभेद से ऊपर, हम सब सबसे पहले इंसान हैं’. लिखा है. पोस्ट की गई लेटर की फोटो में ‘प्रिय नागरिक, आपकी आवाज आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज. यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं. फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं’ लिखा है. संदेश के अंत में विद केयर, दिल्ली पुलिस लिखा है.
दिल्ली पुलिस ने विश्व पोस्ट दिवस पर जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट से जोड़ते हुए इस संदेश को शेयर किया है. इस पोस्ट में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भी टैग किया गया है. इसके साथ ही शेयर की गई फोटो पर दिल्ली जंतर मंतर की तस्वीर वाला स्टैम्प लगा है. बता दें कि, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है.