WWE Clash in Italy 2026 के लिए Brock Lesnar के भयानक मैच का ऐलान, 28 साल के रेसलर पर मंडराया खतरा!
WWE Clash in Italy 2026 के लिए धीरे-धीरे मैचों का ऐलान किया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करेंगे. उनका मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. फैंस को एक बार फिर द बीस्ट का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है.

Brock Lesnar Match: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होगा. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि इटली में पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट हो रहा है. WWE ने इस वजह से तगड़े मैच भी रखे हुए है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करेंगे. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस लेवल का एक्शन होगा. खैर कंपनी ने अब ब्रॉक के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
ब्रॉक लैसनर ने लिया रिटायरमेंट
2 / 6पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. इस पल को देखकर फैंस भावुक हो गए. लैसनर ने बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं.
ब्रॉक लैसनर ने की वापसी
3 / 6Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ओबा फेमी अपने ओपन चैलेंज के लिए रिंग में आए. अचानक ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फेमी को चार एफ-5 लगाकर धराशाई कर दिया. लैसनर की वापसी देखकर सभी हैरान रह गए थे. किसी को भरोसा नहीं हुआ कि उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी कर ली है.
Clash in Italy 2026 में होगा मैच
4 / 6Raw में पॉल हेमन ने कहा कि ब्रॉक लैसनर ने Clash in Italy 2026 में ओबा फेमी के खिलाफ रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. कंपनी ने Saturday Night’s Main Event में लैसनर और फेमी के बीच मैच का ग्राफिक दिखाया और कहा कि फेमी को बस साइन करने हैं. अब ये मुकाबला पूरी तरह से ऑफिशियल हो गया है.
ओबा फेमी करेंगे शुरुआत
5 / 6Raw के आने वाले एपिसोड की शुरुआत ओबा फेमी करने वाले हैं. SmackDown के एपिसोड के दौरान कंपनी ने इस चीज का ऐलान किया गया. ये Clash in Italy 2026 से पहले रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड होने वाला है. वहां पर फेमी और लैसनर के बीच बवाल देखने को मिल सकता है.
किसकी होगी जीत?
6 / 6रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दिया था. अब Clash in Italy 2026 की बारी है. कई लोग भविष्यवाणी कर रहे हैं कि इस बार लैसनर की जीत होगी. कंपनी लगातार दूसरी बार लैसनर को हराने की गलती शायद नहीं करेगी.