WWE Saturday Night's Main Event रिजल्ट्स: वर्ल्ड चैंपियन की शर्मनाक हार, रेफरी पर जानलेवा हमला

WWE Saturday Nights Main Event का सफल समापन हो गया है. सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. कुछ चैंपियनशिप मैच भी हुए. हालांकि, किसी भी टाइटल में बदलाव नहीं हुआ. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 6
WWE Saturday Night's Main Event रिजल्ट्स

WWE Saturday Nights Main Event Results: WWE का Saturday Nights Main Event खत्म हो गया है. कंपनी ने शो में पांच मुकाबले रखे थे, जिसमें चैंपियनशिप मुकाबले भी शामिल थे. सभी टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. मेन इवेंट में भी गजब का मैच हुआ. ब्रॉन ब्रेकर ने भी शो में आकर दखलअंदाजी की. हालांकि, कोई बड़ा सरप्राइज कंपनी द्वारा इस बार नहीं दिया गया. आइए आपको Saturday Nights Main Event में हुए मैचों को नतीजों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच2 / 6

रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला जेड कार्गिल,  बी-फैब और मीचीन से हुआ. सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. ब्लिस और फ्लेयर की केमिस्ट्री बढ़िया रही. रिया और फ्लेयर ने भी मैच के अंत में बढ़िया काम किया. मैच के अंत में तीनो बेबीफेस स्टार्स एक-दूसरे को गले लगाया. कार्गिल ने आकर फ्लेयर और एलेक्सा को बाहर फेंका. इसके बाद उन्होंने रिप्ली को जेडेड मूव लगाकर पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. वुमेंस चैंपियन रिप्ली को बड़ा झटका इस बार लगा है.

विज्ञापन

बैकी लिंच का मैच

बैकी लिंच का मैच3 / 6

बैकी लिंच का मुकाबला सोल रुका के साथ हुआ. इस मैच में रुका ने तगड़े मूव्स से बैकी की हालत खराब की. बैकी ने कई बार अपना आपा खोया. बैकी ने चालाकी से रेफरी जेसिका कार पर हमला किया. रेफरी ने इस वजह से बैकी को DQ कर दिया. इस तरह रुका को जीत मिल गई. बाद में बैकी ने रुका को तीन मैन हैंडल स्लैम लगाकर धराशाई कर दिया.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच4 / 6

पेंटा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ईथन पेज के खिलाफ डिफेंड की. मुकाबले में दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. कई बार लगा कि पेज चैंपियन बन जाएंगे. पेज का मैच में दबदबा भी देखने को मिला. पेंटा ने मैच के अंत में मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाकर पेज को पिन किया और टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच5 / 6

पेज और ब्री बैला ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप नाया जैक्स और लैश लीजेंड के खिलाफ डिफेंड की. मैच में जैक्स और लीजेंड ने अपनी ताकत दिखाई. दोनों ने पेज और बैला की हालत खराब की. अंत में बड़ी मुश्किल से पेज और ब्री ने रोलअप के जरिए अपने टाइटल को रिटेन किया. वैसे मुकाबले में जैक्स और लीजेंड का ही दबदबा देखने को मिला था.

मेन इवेंट

मेन इवेंट 6 / 6

लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस के खिलाफ दांव पर लगाई. इस मैच में फोर्ड और डॉकिंस ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. पॉल ने फोर्ड के ऊपर ब्रॉस नकल्स से हमला कर दिया. इसके बाद रिंग में थ्योरी ने उन्हें पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद ब्रेकर ने दोनों स्टार्स को खतरनाक स्पीयर लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन