सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई, लौट आएगी चमक

Yellow Stained White Clothes: सफेद कपड़े अक्सर ही पुराने होकर पीले पड़ने लगते हैं. ऐसे में अगर आपकी फेवरेट शर्ट या ड्रेस भी पीली पड़ गई है और देखने में अब अच्छी नहीं लगती है तो यहां जानिए किस तरह पीले पड़ चुके सफेद कपड़ों की करें सफाई.

Yellow Stained White Clothes

पीले पड़े सफेद कपड़ों की ऐसे करें सफाई. AI Generated Image

Cleaning Hacks: सफेद कपड़े कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते हैं. यह रंग हमेशा ट्रेंड में बना रहता है और बेसिक आउटफिट्स से लेकर क्लासी लुक के लिए खूब पहना जाता है. लेकिन, सफेद कपड़ों (White Clothes) की सही देखरेख बेहद जरूरी होती है. सफेद कपड़ों को अगर सही तरह से ना धोया जाए, ना सुखाया जाए या सही तरह से ना रखा जाए तो ये कपड़े पीले पड़ जाते हैं. फैब्रिक सॉफ्टनर, डिओड्रेंट्स, ऑक्सीजिनेशन या गंदे पानी के कारण सफेद कपड़े अक्सर ही पीले पड़ने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसे घरेलू तरीके (Home Remedies) हैं जिससे पीले पड़े सफेद कपड़ों को साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीले पड़े सफेद कपड़े कैसे होंगे साफ

पीले पड़ चुके सफेद कपड़ों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी में पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा डाल दें. अब बेकिंग सोडा वाले इस पानी में अपनी सफेद शर्ट, ड्रेस या जुराब जो भी हो डाल दें. बेकिंग सोडा पीले पड़े सफेद कपड़ों को फिर से चमकाने का काम करता है. आप चाहे तो बेकिंग सोडा को डिटर्जेंट डिस्पेंसर में डालकर मशीन में भी सफेद कपड़ों को साफ कर सकते हैं. बेकिंग सोडा से साफ कर लेने के बाद नॉर्मल डिटर्जेंट से कपड़े को धो लें.

विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं

विज्ञापन

पानी में विनेगर डालकर कपड़े धोए जाएं तो इससे कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं. खासकर पीले पड़े सफेद कपड़ों को फिर से चमकाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्म पानी में विनेगर डालें और फिर इसमें सफेद कपड़े डालकर कुछ देर भिगोकर रख दें. इसके बाद कपड़े को निकालें और साबुन पानी से अच्छे से धो लें.

बेकिंग सोडा के साथ नींबू भी असरदार

विज्ञापन

सफेद कपड़ों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा और नींबू को एकसाथ मिलाकर पानी में डालें और इस पानी में सफेद कपड़ों को भिगोकर रखने के बाद सफाई करें. इससे कपड़े से पीलापन हटेगा और कपड़े में चमक आएगी सो अलग.

नींबू उबालकर धोना

विज्ञापन

नींबू को पानी में 3 से 4 मिनट तक उबालकर इस पानी को सफेद कपड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सफेद कपड़ों से पीलापन हट जाता है और कपड़े चमकने लगते हैं.

सफेद कपड़ों को पीला होने से कैसे रोकें

विज्ञापन
  • सफेद कपड़ों को धोते समय इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि इन्हें दूसरे गहरे रंग के कपड़ों के साथ ना धोया जाए.
  • सफेद कपड़े धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से सफेद कपड़ों के दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं.
  • अपने डिटर्जेंट में बेकिंग सोडा डालकर सफेद कपड़े धोएं. इससे सफेद कपड़ों की चमक बनी रहती है.
  • अगर सफेद कपड़े पर कोई दाग (Stain)तांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम, नवरात्रि पर चमकदार दिखेगा पिछले साल का बर्तन लग जाए तो उसे तुरंत स्पॉट क्लीन करें जिससे दाग गहरा ना पड़े.
  • परफ्यूम या डिओ को सीधा सफेद कपड़े पर ना छिड़कें और ज्यादा पास से छिड़कने के बजाय दूर से छिड़कें जिससे कपड़े पर परफ्यूम के दाग ना लग जाएं.

यह भी पढ़ें – घर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई, लगेगा जैसे खरीदकर लाएं हैं अभी-अभी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ