Former WWE Champion Passes Away: WWE में इस समय Saturday Night’s Main Event और Clash in Italy 2026 की तैयारियां चल रही हैं. दोनों शोज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इनके लिए मैचों का ऐलान भी किया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर ने भी रिटायरमेंट से वापसी कर ली है. खैर इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. खासकर अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स कम्यूनिटी के लिए झकझोर देने वाली ये न्यूज है. आपको बता दें NASCAR के काइल बुश का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो WWE में 24/7 चैंपियन भी रह चुके हैं. WWE सहित पूरी दुनिया में अब शोक की लहर दौड़ गई है.
काइल बुश ने दुनिया को कहा अलविदा
काइल बुल दो बार के NASCAR कप चैंपियन रहे हैं. उन्होंने सबसे सफल रेसरों में से एक माना जाता था. उन्हें WWE से भी बहुत प्यार था. 2009 में उन्होंने Raw में उन्होंने बतौर होस्ट अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. वहीं 2019 में उन्होंने दिग्गज आर-ट्रुथ को पिन कर 24/7 चैंपियनशिप जीती थी. बुक को 21 मई को बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और उसी दिन उनका निधन हो गया. NASCAR ने सबसे पहले बुश के निधन की जानकारी देते हुए कहा, “हमें बहुत दुख के साथ ये खबर साझा करनी पड़ रही है कि दो बार के चैंपियन और महान रेसर काइल बुश का निधन हो गया है. वो 41 साल के थे. हम बुश फैमिली और पूरे मोटरस्पोर्ट्स कम्यूनिटी के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.”
रिक फ्लेयर ने दिया काइल बुश को ट्रिब्यूट
काइल बुश के छोटी सी उम्र में चले जाने से सभी दुखी हैं. बुश का WWE के कुछ दिग्गजों के साथ अच्छा रिलेशन था, जिनमें से एक 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर भी रहे. फ्लेयर ने एक्स पर बुश के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा,”मुझे अपने दोस्त और दो बार के NASCAR चैंपियन काइल बुश के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वो बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए. काइल आपकी आत्मा को शांति मिले.”
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines