Roman Reigns का दुश्मन मचाएगा तबाही, बड़े ग्रुप का होगा दुखद अंत, जानिए इस हफ्ते कैसे होंगे SmackDown मैचों के रिजल्ट्स?

WWE SmackDown के इस हफ्ते के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने पहले कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. टॉप स्टार्स इस बार वाहवाही लूटने के लिए तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 6
WWE SmackDown

WWE SmackDown Preview: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी धमाकेदार रहा. अब SmackDown की बारी है. वहां पर Saturday Night's Main Event और Clash in Italy 2026 का बिल्डअप देखने को मिलेगा. इन शोज के लिए तगड़े मैचों का ऐलान हो सकता है. कोडी रोड्स और गुंथर के बीच मैच को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जा सकते हैं. किसी बड़े स्टार की वापसी भी हो सकती है. शो को शानदार बनाने के लिए WWE ने पहले ही कुछ घोषणाएं कर दी हैं. आइए आपको बता दें कि वहां पर क्या-क्या हो सकता है.

विज्ञापन

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच2 / 6

टामा टोंगा और शिंस्के नाकामुरा लंंबे समय से एक-दूसरे से उलझे हुए हैं. ऐसा लग रहा था कि जल्द ही दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. कंपनी ने आखिरकार इसका ऐलान कर दिया है. SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में टोंगा और नाकामुरा के बीच जबरदस्त मैच होगा. इस मैच में सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी हो सकती है. उनका MFT ग्रुप टूट सकता है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स और गुंथर की राइवलरी

कोडी रोड्स और गुंथर की राइवलरी3 / 6

Clash in Italy 2026 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. पिछले हफ्ते गुंथर ने रॉयस कीज को हराकर टाइटल मैच हासिल किया. इस हफ्ते SmackDown में दोनों के बीच सैगमेंट होने की उम्मीद है. वहां पर तगड़ा ब्रॉल हो सकता है.

बड़े स्टार की हो सकती है वापसी

बड़े स्टार की हो सकती है वापसी4 / 6

WWE में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो वापसी की राह पर हैं. रैंडी ऑर्टन, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. इनमें से किसी एक दिग्गज की वापसी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में हो सकती है. फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ का बवाल

सोलो सिकोआ का बवाल5 / 6

पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी की वजह से रॉयस कीज को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, कीज ने सिकोआ पर हमला किया था. दोनों के बीच अब मैच होने की पूरी संभावनाएं लग रही हैं. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में सिकोआ और कीज के बीच ब्रॉल हो सकता है.

जेकब फाटू मचा सकते हैं उत्पात

जेकब फाटू मचा सकते हैं उत्पात6 / 6

जेकब फाटू की राइवलरी इस समय रोमन रेंस और द उसोज़ के साथ चल रही है. SmackDown के एपिसोड में फाटू और उसोज़ के बीच बवाल हो सकता है. फाटू का गुस्सा देखने को मिल सकता है. हो सकता है कि फाटू का मैच Saturday Night's Main Event में जे या जिमी उसो में से किसी एक के साथ तय हो जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन