SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में 5 रेसलर्स ने मचाई तबाही
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में तगड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिला. ये मनी इन द बैंक से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम शो था. आइए आपको बताते हैं कि शो में किन रेसलर्स ने अपने एक्शन से वाहवाही लूटी.
WWE SmackDown में हुए शानदार मुकाबले (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown before Money in the Bank: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि ये मनी इन द बैंक से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम शो था. कंपनी के सभी टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. शो में कुछ बड़े मुकाबले भी रखे गए थे. सभी स्टोरीलाइन्स को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. वुमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
विज्ञापन
सीएम पंक का सैगमेंट
सीएम पंक ने शो की शुरुआत की. उनका फैंस ने स्वागत किया. उन्होंने लैडर मैच को लेकर बात की. पंक ने कहा कि वो मुकाबले जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम करेंगे. उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी दी. ककेविन ओवेंस भी वहां पर आए. उन्होंने साफ कर दिया कि वो लैडर मैच अपने नाम करेंगे. उन्होंने पंक को उनसे दूर रहने के लिए कहा. दोनों ने एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की. सैमी ज़ेन आए. उन्होंने खुद की तारीफ की. सैमी ने कहा कि कोई भी लैडर मैच जीते लेकिन वो ही चैंपियन रहेंगे.
टिफनी स्ट्रेटन, जेसी ज़ेन और लैश लीजेंड का मुकाबला सोल रुका, रॉक्सन परेज और लोलो वाइस के साथ हुआ. ये सभी वुमेंस लैडर मैच का हिस्सा भी हैं. सभी ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. अंत में टिफनी, जेसी और लीजेंड ने मुकाबला अपने नाम किया. मैच के बाद भी इन सभी के बीच ब्रॉल देखन को मिला.
विज्ञापन
शो में एमएफटी का मुकाबला वॉर रेडर्स के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए. एमएफटी ने मुकाबला अपने नाम किया. मैच के बाद शिंस्के नाकामुरा और कयोकी भी वहां पर आए. इनके बीच तगड़ा पंगा देखने को मिला.
द मिज़ और किट विल्सन का सैगमेंट
द मिज़ और किट विल्सन ने खुद की तारीफ की. तुरंत ही वहां पर कोडी रोड्स आ गए. रोड्स ने दोनों के ऊपर हमला किया. कोडी ने इसके बाद रैंडी के बारे में बात की. उन्होंने रैंडी को वहां पर आने के लिए कहा. कोडी काफी गुस्से में थे. उन्होंने कहा कि वो रैंडी की हालत खराब करना चाहते हैं. उन्होंने जनरल मैनेजर को भी ये बात कही. कोडी ने रैंडी के लिए कुछ गलत शब्दों का प्रयोग भी किया.
विज्ञापन
गुंथर का मुकाबला
गुंथर का मुकाबला शो में डेनहाउजेन के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. गुंथर का दबदबा देखने को मिला. इस मुकाबले में फिन बैलर ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने गुंथर के ऊपर हमला किया. बैलर ने डेनहाउजेन की मदद की. मुकाबला उनकी वजह से रद्द हो गया. मैच खत्म होने के बाद गुंथर ने बैलर के ऊपर जानलेवा हमला कर उनकी हालत खराब कर दी.
फॉलन हेनली और लैने रेड ने एलेक्सा और टैटम पैक्सले के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इन सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. हेनली और रेड की केमिस्ट्री हमेशा की तरह शानदार रही. मुकाबले में दोनों स्टार्स को तगड़ा झटका लगा. एलेक्सा ने मैच के अंतिम पलों में बढ़िया काम किया. उन्होंने पैक्सले के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. रेड और हेनली के टाइटल रन का अंत हो गया.
मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. इस मैच में द विज़न के अन्य सदस्यों ने भी दखलअंदाजी की. ऑस्टिन थ्योरी की वजह से मैच रद्द हो गया. मैच के बाद ब्रेकर और थ्योरी ने विलियम्स के ऊपर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए एवंस आए. एवंस ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. विज़न ने उनका हाल भी खराब कर दिया. पेंटा ने एंट्री की. उन्होंने कुछ मूव्स लगाए. अंत में ब्रॉन्सन रीड आए. इसके बाद विज़न ग्रुप का दबदबा देखने को मिला.