5 कारण क्यों WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns की Jacob Fatu के खिलाफ हार होनी चाहिए, क्या Triple H उठाएंगे बड़ा कदम?

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस का मुकाबला जेकब फाटू के साथ होने वाला है. Raw में इस हफ्ते दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया. कुछ कारणों से मुकाबले में रोमन की हार होनी चाहिए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Roman Reigns: WWE Clash in Italy 2026 बहुत ही जोरदार होने वाला है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रीमैच होगा. इस बार ट्राइबल कॉम्बैट मैच दोनों के बीच रखा गया है. इस मुकाबले में मजा आने वाला है क्योंकि फाटू बिल्कुल भी झुकने को तैयार नहीं हैं. वो द उसोज़ का हाल भी खराब कर चुके हैं. खैर यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों Clash in Italy में द बीस्ट की हार होनी चाहिए.

विज्ञापन

जेकब फाटू को नुकसान से बचाने के लिए

जेकब फाटू को नुकसान से बचाने के लिए2 / 6

हाल ही में हुए बैकलैश 2026 में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. वहां पर फाटू का दबदबा देखने को मिला था. मैच के बाद भी फाटू ने रेंस के ऊपर हमला किया था. अब लगातार दूसरी बार फाटू को हार मिलेगी, तो फिर उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है. उनकी मॉन्स्टर छवि प्रभावित हो सकती है. इस वजह से भी रेंस को हार के लिए बुक करना चाहिए.

विज्ञापन

जेकब फाटू टाइटल डिजर्व करते हैं

जेकब फाटू टाइटल डिजर्व करते हैं3 / 6

जेकब फाटू पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम कर रहे हैं. बतौर मॉन्स्टर उन्होंने रोस्टर में खुद को स्थापित कर लिया है. मौजूदा समय में भी जबरदस्त काम वो कर रहे हैं. फैंस का समर्थन भी उनके पास है. एक तरह से कहा जाए तो वो टाइटल डिजर्व करते हैं. इस वजह से भी रेंस की हार होनी चाहिए.

ब्लडलाइन की कहानी रोमांचक बनाने के लिए

ब्लडलाइन की कहानी रोमांचक बनाने के लिए4 / 6

रोमन रेंस का साथ अभी तक द उसोज़ ने पूरी तरह से दिया है. कंपनी ने एक बार फिर ब्लडलाइन की कहानी शुरू कर दी है. इस वजह से ही रेंस की टक्कर जेकब फाटू से कराई है. Clash in Italy में अगर रेंस हारते हैं, तो स्टोरी में और रोमांच आ जाएगा. उसोज़ की गलती से वो अपना टाइटल गंवा सकते हैं. ऐसा होने पर आगे की कहानी मजेदार हो जाएगी.

विज्ञापन

रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं

रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं5 / 6

रोमन रेंस बहुत बड़े स्टार हैं. वो अपनी उपस्थिति से ही तगड़ा बिजनेस दिला सकते हैं. अगर वो बिना टाइटल के किसी दूसरे रेसलर के साथ काम करेंगे, तो उसे आगे बढ़ा सकते हैं. रेंस को टाइटल की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. ये भी एक कारण है कि रेंस को Clash in Italy में टाइटल हार जाना चाहिए.

नई कहानियां आएंगी सामने

नई कहानियां आएंगी सामने6 / 6

Clash in Italy में रोमन रेंस के हारने से नई कहानियां सामने आ सकती हैं. वो ब्लडलाइन के अलावा भी अन्य युवा स्टार्स के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा जेकब फाटू को भी नई स्टोरीलाइन के साथ तगड़ा मोमेंटम मिलेगा. इस कारण से भी रेंस को अपना टाइटल Clash in Italy में हारना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन