WWE रिंग में Brock Lesnar की फटी जींस, रौब दिखाने के चक्कर में हजारों लोगों के सामने हुई बेइज्जती

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने ओबा फेमी को चार एफ-5 लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. खैर एक बार फिर द बीस्ट की जींस पीछे से फट गई. उनके साथ पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था.

WWE

ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती

विज्ञापन

Brock Lesnar Ripped His Jeans: पिछले साल WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने लंबे समय बाद वापसी कर जॉन सीना को एफ-5 लगाया था. इसके बाद से अभी तक बड़े मौकों पर लैसनर टीवी पर नज़़र आए हैं. लैसनर से इस दौरान कई गलतियां भी हुईं. बड़े स्टार होने की वजह से गलतियों को छुपा लिया गया. पिछले साल SmackDown के एक एपिसोड में लैसनर की पीछे से जींस फट गई थी. हजारों लोगों के सामने उनकी बेइज्जती हुई थी. वो शर्म से लाल हो गए थे. एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में लैसनर के साथ बड़ी घटना घटी.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की फटी जींस

WWE Raw के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने अचानक वापसी करते हुए ओबा फेमी को चार एफ-5 लगाए. लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में दस्ताने और जूते उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. लैसनर ने दोबारा वापसी की है. इस बार फेमी पर हमले के दौरान लैसनर की जींस पीछे से फट गई. जब उन्होंने दूसरा एफ-5 फेमी को लगाया, तब ये घटना घटी. लैसनर को पता चल गया था कि उनकी जिंस फट गई है, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए अपना बवाल जारी रखा. लैसनर को इस बार भी लाइव टीवी पर शर्मिंदा होना पड़ा है. पिछले साल 12 सितंबर, 2025 को SmackDown में आर-ट्रुथ को एफ-5 देते समय भी लैसनर की जींस फट गई थी. उस समय लैसनर ने हंसकर इस बात को टाल दिया था.

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में होगा रीमैच

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. पहली बार वहां पर प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच वहां पर रीमैच होना पक्का है. पॉल हेमन ने रेड ब्रांड के एपिसोड में कहा कि लैसनर ने रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. हेमन ने पीयर्स से कहा कि अब वो फेमी से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराएं. फेमी और लैसनर के बीच एक बार फिर बवाल मैच होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ