WWE Raw रिजल्ट्स, 18 मई, 2026: Brock Lesnar की वापसी ने उड़ाए होश, रोमन रेंस ने दुश्मन को पीटकर किया अधमरा!
WWE Raw का शो इस हफ्ते बहुत ही तगड़ा रहा. भयंकर एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपना दम दिखाया. शुरुआत में रोमन रेंस ने अपने दुश्मन का हाल खराब किया. वहीं ब्रॉक लैसनर ने भी वापसी की. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. शुरुआत में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापस आकर सभी को चौंका दिया. वहीं आगामी Saturday Night's Main Event को लेकर कहानियों को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
जेकब फाटू का सैगमेंट
2 / 8जेकब फाटू ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए. तुरंत ही द उसोज़ ने एंट्री की. जे के हाथ में चेयर थी. उसोज़ की हालत फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप से की. रोमन रेंस आए. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. रेंस को फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप लगा दिया. जे ने फाटू को सुपरकिक लगाई. इसके बाद उसोज़ ने फाटू को रिंग में लटका दिया. रेंस ने दो स्पीयर और स्पीयर से उनकी हालत की. इस दौरान उसोज़ ने सुपरकिक और वन-डी उन्हें लगाया. फाटू ने अंत में रेंस को ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चुनौती दी. रेंस ने इसे स्वीकार किया.
फिन बैलर का मैच
3 / 8फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. इस मैच में दोनों ने खूब हथियारों का इस्तेमाल किया. मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की. मिस्टीरियो ने गलती से 619 मैकडॉना को लगा दिया. बैलर ने ट्रैश कैन से मिस्टीरियो को बाहर फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने मैकडॉना को फिनिशिंग मूव लगाकर मैच अपने नाम किया.
सोल रुका का सैगमेंट
4 / 8सोल रुका ने बैकी लिंच को बुलाया. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. बैकी ने रुका का खूब मजाक बनाया. बैकी ने कहा कि वो रुका के खिलाफ Saturday Night's Main Event में मैच के लिए तैयार हैं. रुका ने भी कर दिया कि वो इस बार उनका टाइटल लेकर रहेंगी.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
5 / 8एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो का मुकाबला द ऑरिजिनल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो हर्मानोस के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो ने शानदार जीत हासिल की.
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
6 / 8ब्री बैला और पेज ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ दांव पर लगाई. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. लिव मॉर्गन ने मैच में दखलअंंदाजी की. रेफरी जेसिका कार ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा. इसका फायदा बैला ने उठाया. उन्होंने रॉक्सन को पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया.
ब्रॉक लैसनर की वापसी
7 / 8ओबा फेमी अपनी एंट्री पूरी नहीं कर पाए थे. ब्रॉक लैसनर वापसी करते हुए उन्हें चार एफ-5 लगा दिए. लैसनर की वापसी देखकर सभी हैरान रह गए थे. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. अब दोनों की राइवलरी फिर से चलने वाली है.
मेन इवेंट
8 / 8सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच हुआ. लोगन पॉल ने मैच में दखलअंदाजी की. अंत में बड़ी मुश्किल से रॉलिंस ने जीत दर्ज की. मैच के बाद लोगन और थ्योरी ने रॉलिंस पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स आए. ब्रॉन बेकर ने आकर अपने स्पीयर से सभी का हाल बेहाल कर दिया. उन्होंने रॉलिंस को भी स्पीयर मारकर चित कर दिया.