5 कारण क्यों Brock Lesnar ने रिटायरमेंट से वापस आकर WWE Raw में मचाया कोहराम
WWE Raw में इस हफ्ते एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. ब्रॉक लैसनर ने अचानक वापसी कर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने ओबा फेमी को निशाना बनाया. आइए आपको बताते हैं कि लैसनर ने इस बार वापसी क्यों की.

Brock Lesnar Returns: WWE रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद अपने दस्ताने और जूते उतार कर रिंग में रख दिए थे. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. लैसनर ने संकेत दिए कि वो रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद से उनका रिटायरमेंट चर्चा में रहा है. खैर लैसनर ने इस हफ्ते Raw में दोबारा वापसी कर ली है. उन्होंने ओबा फेमी को चार एफ-5 लगाकर धराशाई किया. आइए आपको कुछ कारणों के बारे में बताते हैं कि क्यों रिटायरमेंट के बाद उन्होंने वापसी की.
करियर का आखिरी मैच
2 / 6ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर का आखिरी मैच अभी नहीं लड़ा है. वो एक परफेक्ट विदाई डिजर्व करते हैं. इस बार का SummerSlam 2026 उनके होमटाउन में होने वाला है. वहां पर अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने के लिए लैसनर ने दोबारा वापसी की हो सकती है. ये एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है.
ओबा फेमी से बदला
3 / 6ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी में एक बड़ी चीज देखने को मिली है. फेमी ने अपना दबदबा बनाया हुआ था. लैसनर कभी किसी के सामने झुकते हुए नज़र नहीं आए. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. लैसनर इस बात को भुले नहीं होंगे. फेमी से बदला लेने के लिए उन्होंने दोबारा वापसी की हो सकती है.
Clash in Italy 2026 को द बीस्ट की जरूरत
4 / 6Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. WWE द्वारा पहली बार वहां पर प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जा रहा है. कंपनी जरूर वहां पर अच्छा बिजनेस करना चाहेगी. इसके लिए ब्रॉक लैसनर से बढ़िया दूसरा ऑप्शन कोई नहीं है. लैसनर की वजह से कंपनी को तगड़ा फायदा हो सकता है. इस वजह से भी लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी की हो सकती है.
ओबा फेमी को और ज्यादा हाइप करने के लिए
5 / 6रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद ओबा फेमी को अच्छा मोमेंटम मिल गया था. हालांकि, ये चीज बरकरार नहीं रही है. फेमी को अभी तक कोई तगड़ा विरोधी नहीं मिला था. वो ओपन चैलेंज के जरिए ही टाइमपास कर रहे थे. WWE ने शायद फेमी को और ज्यादा हाइप करने के लिए लैसनर को दोबारा वापसी कराई हो सकती है. एक बार फिर फेमी लाइमलाइट में लैसनर की वजह से आ सकते हैं.
क्या गुंथर करेंगे रिटायर?
6 / 6फैंस कई सालों से ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में ये भी खबरें आई कि लैसनर को गुंथर ही रिटायर करेंगे. गुंथर को अब करियर किलर नाम भी दे दिया गया है. लैसनर ने गुंथर के खिलाफ ड्रीम मैच के लिए वापसी की हो सकती है. द रिंग जनरल ही आगे जाकर द बीस्ट को रिटायर कर सकते हैं.



















