14 साल बाद WWE में खत्म हुआ दिग्गज का स्वर्णिम दौर! Triple H सहित करोड़ों फैंस का टूट सकता है दिल

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. ऐसा लगता है कि फेमस स्टार ने कंपनी छोड़ने का फैसला ले लिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE Star Exit: WWE में इस समय SummerSlam की तैयारियां चल रही हैं. मैच कार्ड तैयार किया जा रहा है. वीकली एपिसोड में मैचों का ऐलान भी हो रहा है. इस बीच एक चिंता वाली खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि WWE दिग्गज बेली ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. बेली का वुमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनकी बुकिंग अच्छी नहीं रही है. कुछ चीजों से संकेत मिल रहे हैं कि उन्होंने WWE छोड़ने का फैसला ले लिया है.

क्या बेली ने WWE को कह दिया अलविदा?

बेली ने 2012 में WWE में एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने NXT में तगड़ा काम किया. बेली ने वुमेंस डिवीजन में लगभग सभी चीजें हासिल कर ली हैं. कंपनी ने उन्हें बीच-बीच में तगड़ा पुश दिया. उन्होंने भी बतौर हील और फेस अपने काम से कभी किसी को निराश नहीं किया. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में बेली को लायरा वैल्किरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वैल्किरिया ने जीत के बाद भी बेली को खूब पीटा. बेली ने इसके बाद बैकस्टेज की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी चोटें भी दिखाई दे रही थीं. बेली की इस पोस्ट पर अन्य WWE स्टार्स ने भी कमेंट किए. केलानी जॉर्डन का कमेंट काफी चर्चा में रहा. उन्होंने बेली से कंपनी छोड़कर ना जाने की गुजारिश की. यहां से इस बात के संकेत मिले कि बेली ने WWE को अलविदा कह दिया है. जॉर्डन ने बाद में ये भी कहा कि हमें आपके ऊपर भरोसा है.

विज्ञापन

खत्म होने वाला है बेली का कॉन्ट्रैक्ट

हाल ही में आपने देखा होगा कि कई दिग्गज WWE को छोड़कर चले गए हैं. न्यू डे जैसे ग्रुप ने कंपनी को झटका दिया. इसके बाद शेमस ने भी दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया. बेली के साथ भी ऐसा हो सकता है. बेली का कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म होने वाला है. हो सकता है कि वो इसे आगे बढ़ाने का फैसला ना लें. बेली को पिछले कुछ सालों में पुश भी नहीं दिया गया है. लायरा वैल्किरिया के साथ वो लंबे समय से टैग टीम डिवीजन में काम कर रही थी. इसके बाद दोनों की राइवलरी भी रही. फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि बेली ने 14 साल बाद कंपनी छोड़ने का फैसला कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ