WWE SummerSlam 2026 में भाई की वजह से Roman Reigns होंगे ढेर! ट्राइबल चीफ की जिंदगी में आएगा भूचाल
WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. इससे पहले Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा कारनामा देखने को मिला. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बच गया है. फैंस को इस बार बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. रेंस का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के साथ होगा. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. खैर इससे पहले Raw के लेटेस्ट एपिसोड में चौंकाने वाली घटना देखने के मिली. फेमस स्टार और रेंस के कजिन भाई ने रॉलिंस को बड़ा ऑफर दिया. (Photo: WWE.com)
Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट
2 / 6Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ आए. सिकोआ ने कहा कि वो सैथ रॉलिंस के लिए एक बड़ा ऑफर लाए हैं. उन्होंने रॉलिंस को बाहर बुलाया. हालांकि, दोनों को साथ में देखकर सभी चौंक गए थे. रॉलिंस ने सोलो से पूछा कि वो उनकी क्या मदद कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ ने दिया ऑफर
3 / 6सोलो सिकोआ ने कहा कि वो समरस्लैम में सैथ रॉलिंस की मदद करना चाहते हैं. सिकोआ ने कहा कि उन्हें पता है कि ब्लडलाइन कैसे सोचती है. उन्होंने रोमन के खिलाफ मैच में सैथ को सुरक्षा देने का ऑफर भी दिया. सिकोआ ने कहा वो वैसा ही करना चाहते हैं जैसा रॉलिंस ने 2024 में कोडी रोड्स के लिए किया था. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस ने दिया जवाब
4 / 6सैथ रॉलिंस ने सोलो सिकोआ को उनके ऑफर के लिए धन्यवाद दिया. रॉलिंस ने कहा कि वो इस पर विचार करेंगे. सिकोआ ने रॉलिंस को मनाने की कोशिश की लेकिन जेकब फाटू आ गए. सिकोआ वहां से चले गए. अंत में रॉलिंस ने फाटू को सुपरकिक मारकर गिरा दिया. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Raw Results: रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर के दुश्मनों ने काटा गदर, मेन इवेंट में ब्लडलाइन की तबाही
क्या रोमन रेंस की होगी हार?
5 / 6समरस्लैम में अब रोमन रेंस के टाइटल पर खतरा मंडरा गया है. सोलो सिकोआ ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आप जानते हैं कि रेंस को हराने के लिए रॉलिंस कुछ भी कर सकते हैं. वो सिकोआ को अपनी तरफ ले सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर राइवलरी में और ज्यादा मजा आएगा. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू निभा सकते हैं बड़ा रोल
6 / 6जेकब फाटू का समरस्लैम में बहुत बड़ा रोल हो सकता है. वो रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस से बचा सकते हैं. हो सकता है कि फाटू की वजह से ही रेंस को टाइटल हारना पड़े. स्टोरीलाइन काफी मजबूत होती जा रही है. सिकोआ और फाटू भी अंदर ही अंदर कोई खिचड़ी पका सकते हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 से पहले Roman Reigns ने संन्यास पर फोड़ा बड़ा बम, फैंस के लिए आई बुरी खबर