WWE Raw Results: रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर के दुश्मनों ने काटा गदर, मेन इवेंट में ब्लडलाइन की तबाही

इस हफ्ते WWE Raw का शो धमाकेदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने फैंस का खूब मनोरंजन किया किया. WWE ने शुरुआत से लेकर अंत तक मोमेंटम बनाए रखा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर इस बार नज़र नहीं आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 8
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम के आयोजन में अब बहुत कम समय रह गया है. कंपनी द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है. वीकली एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने एंट्री नहीं की. इसके बावजूद अन्य स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. बढ़िया मैच भी इस हफ्ते देखने को मिले. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग  टीम मैच2 / 8

ड्रेगन ली और जे'वॉन एवंस का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. इस मैच में मैक्सिकन डुप्री और लोगन पॉल ने भी दखलअंदाजी की. ब्रेकर ने स्पीयर से बवाल मचाया और अंत में मैच जीत लिया. मैच के बाद भी एवंस के ऊपर अटैक जारी रहा. उन्हें बचाने के लिए ओटिस और अकीरा टोजावा आए. इन दोनों की हालत भी ब्रेकर और थ्योरी ने खराब कर दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डेनहाउजेन का सैगमेंट

डेनहाउजेन का सैगमेंट3 / 8

डेनहाउजेन ने जजमेंट डे को लेकर बात रखी. जजमेंट डे ने आकर उनके ऊपर हमला किया. डेनहाउजेन को बचाने के लिए जो हेंड्री बाहर आए. हेंड्री ने सभी के ऊपर हमला किया. वहीं लिव मॉर्गन ने पैसों से भरे बैग चुपचाप चुरा लिया. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का मैच

ओबा फेमी का मैच4 / 8

ओबा फेमी का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. ये मुकाबला बहुत ही साधारण रहा. फेमी ने मैकडॉना की हालत खराब कर दी. वो बिल्कुल भी टक्कर मैकडॉना को नहीं दे पाए. फेमी ने आसानी से मैच जीत लिया. फेमी ने इसके बाद ब्रॉक लैसनर को हैल इन ए सैल मैच को लेकर धमकी दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ का सैगमेंट

सोलो सिकोआ का सैगमेंट5 / 8

सोलो सिकोआ ने सैथ रॉलिंस को बुलाया. सिकोआ ने कहा कि वो रॉलिंस के साथ काम करके ब्लडलाइन की हालत खराब करना चाहते हैं. सिकोआ ने कहा कि वो समरस्लैम में रॉलिंस का साथ देने के लिए तैयार हैं. रॉलिंस ने कहा कि वो इस बारे में सोचेंगे. जेकब फाटू ने एंट्री की और उन्होंने सिकोआ को जाने के लिए मजबूर किया. अंत में फाटू को रॉलिंस ने खतरनाक सुपरकिक लगाई. (Photo: WWE.com)

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच6 / 8

रुसेव और ईथन पेज का मुकाबला पेंटा और चैड गेबल के साथ हुआ. इनकी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में गेबल ने रुसेव को एंकल लॉक लगाया. रुसेव हार मानने के लिए मजबूर हो गए. पेंटा और गेबल ने शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जो हेंड्री का मैच

जो हेंड्री का मैच7 / 8

जो हेंड्री का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ. इस मैच में लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी की. उन्हें संभालने के लिए इयो स्काई आईं. डेनहाउजेन ने भी आकर मिस्टीरियो का ध्यान भटकाया. इन सभी चीजों का फायदा हेंड्री को मिला और उन्होंने शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में जेकब फाटू और एलए नाइट का मैच हुआ. इस मैच में सोलो सिकोआ, द उसोज़ और रॉयस कीज ने आकर खूब बवाल मचाया. फाटू ने मुकाबला अपने नाम किया. मैच के बाद भी तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. उसोज़ और फाटू ने दुश्मनों को तहस-नहस कर दिया. ये देखकर जरूर रोमन रेंस खुश हुए होंगे. एक तरह से कहा जाए तो इस हफ्ते ब्लडलाइन ने खूब आतंक मचाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन