हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले WrestleMania में गंवाया टाइटल और अब WWE को कहा 'अलविदा', दिग्गज ने बड़ा कदम उठाकर तोड़ा फैंस का दिल!

WWE WrestleMania 42 में एजे ली को बैकी लिंच के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब एजे ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खास संदेश दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
एजे ली का बड़ा बयान

AJ Lee: WWE दिग्गज एजे ली ने पिछले साल सितंबर में लंबे समय बाद कंपनी में वापसी की थी. इसके बाद वो कुछ बड़े मैचों का हिस्सा बनीं. हाल ही में WrestleMania 42 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खैर अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. ली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने बताया कि वो WWE से जा रही हैं. अब शायद उनकी जलवा आगे देखने को नहीं मिलेगा. एजे ने अपने सबसे बड़े विरोधी बैकी लिंच को भी धन्यवाद कहा.

एजे ली का बड़ा बयान

एजे ली ने इंस्टाग्राम पर कहा, “मुझे थोड़ा इमोशनल होने दीजिए. बैकी लिंच आपके साथ रेसलिंग करना बहुत अच्छा है. मुझे सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद. जेसिका कार को मेरी घबराहट को शांत शांत करने के लिए धन्यवाद. मुझे कंपनी का हिस्सा बनने पर गर्व हैं. पाम भी शानदार है. मुझे ट्रेनिंग देने के लिए धन्यवाद. मैं लॉकर रूम की सभी वुमेंस का सम्मान करती हूं. मैं सभी का धन्यवाद करती हूं. मैं अपने फैंस का भी शुक्रिया करती हूं. जल्द मिलते हैं”.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns के WWE टाइटल पर मंडराया खतरा, 150 किलो का रेसलर वापसी के बाद ट्राइबल चीफ को करेगा तहस-नहस!

विज्ञापन

WrestleMania 42 में एजे ली को मिली हार

एजे का WWE में ये रन बढ़िया रहा. उन्हें तगड़ा पुश भी दिया गया. वो बड़े मैचों का हिस्सा बनीं. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में एजे ने बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद WrestleMania 42 में दोनों के बीच रीमैच हुआ था. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. वहां पर बैकी ने एजे को हराकर टाइटल फिर से अपने नाम कर लिया. खैर अब एजे WWE छोड़ने का फैसला कर लिया है. अब देखना होगा कि फ्यूचर में वो कब वापस आकर अपने फैंस का मनोरंजन करेंगी.

ये भी पढ़ें: 5 स्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar की WWE SummerSlam 2026 में हो सकती है टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola