मेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 4,900 करोड़ रुपये की चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी रूट की शुरुआत शामिल है, जिसमें पीएम ने खुद सफर भी किया. इसके साथ ही राज्य को कई बड़े नेशनल हाईवे, रेलवे, पोर्ट और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स का बड़ा तोहफा मिला है.

PM Modi Tamil Nadu Visit, Chennai Metro Phase 2, PM Modi 13000 Crore Projects,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. CREDIT: instagram ( narendramodi )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का बड़ा तोहफा दिया. इसमें मेट्रो, नेशनल हाईवे, रेलवे, पोर्ट, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्र के कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी सेक्शन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के साथ पोरूर बायपास स्टेशन से पूनामल्ली बायपास स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी किया. नए मेट्रो रूट के शुरू होने से चेन्नई और आसपास के इलाकों में रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

3,700 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने करीब 3,700 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी और कई रूट्स को राष्ट्र को समर्पित किया. इनमें NH-744 का 36 किलोमीटर लंबा वडुगापट्टी-थेर्कुवेंगनल्लूर फोर-लेन सेक्शन और NH-744A पर 30 किलोमीटर लंबा मदुरै रिंग रोड सेक्शन प्रमुख हैं. इनसे क्षेत्र के औद्योगिक और धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान होगा. साथ ही तिरुवरुर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बाईपास का शिलान्यास भी किया गया.

रेलवे और पोर्ट को भी मिली नई रफ्तार

रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देते हुए 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन किया गया. पीएम ने कराइकल-पेरालम रेल लाइन और कोयंबटूर क्षेत्र में तीन नए रेल फ्लाईओवर जनता को समर्पित किए, जिससे लेवल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा 5 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों पलानी, वेल्लोर कैंट, अंबासमुद्रम, परमाकुडी और नमक्कल का भी शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

चेन्नई पोर्ट पर आधुनिक स्टोरेज यार्ड, क्रूज टर्मिनल और कामराजार पोर्ट पर विकास कार्यों की नींव रखी गई. वहीं, सीपीसीएल (CPCL) रिफाइनरी में 1,620 करोड़ रुपये के ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स प्रोजेक्ट और आईआईटी मद्रास के ग्लोबल 3D ब्रेन मैपिंग मिशन व ‘C-STROKE’ एटलस की भी शुरुआत की गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ