हिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में छात्रों को पीटने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान

CJP Protest: 10 अक्तूबर 2026 को सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान हिंदू रक्षा दल के कुछ सदस्य छात्रों को पीटते और महिलाओं को घसीटते हुए नजर आए थे, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Hindu Raksha Dal

हिंदू रक्षा दल के सदस्य (Photo-X)

Hindu Raksha Dal: दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर 10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग कथित तौर पर दक्षिणपंथी संगठन ‘हिंदू रक्षा दल’ से जुड़े होने का दावा करते हैं.

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हुई आरोपियों की पहचान

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रमन सैनी (50 साल), विवेकानंद उर्फ ​​विवेक (32 साल), कपिल कुमार (27 साल) और रविंदर सिंह उर्फ ​​गोविंद हिंदू (35 साल) के तौर पर हुई है. ये गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें कमला मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले डीडीयू मार्ग के एक हिस्से पर कुछ लोगों का ग्रुप कथित तौर पर छात्रों को पीटते और महिलाओं को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है. फुटेज में मौका-ए-वारदात पर एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

पुलिस ने खुद कार्रवाई शुरू की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के पहले दिन ही सोशल मीडिया ग्रुप्स में ये वीडियो वायरल होने लगा था. छात्र राजधानी में अलग-अलग जगहों पर इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे थे, जिससे ये पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि घटना असल में कहां हुई है. बाद में अधिकारियों ने प्रदर्शन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए उस जगह की पहचान की.

पुलिस ने बताया कि इस कथित मारपीट को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. हालांकि फुटेज को रिव्यू करने और सीक्रेट जानकारी मिलने के बाद कि संदिग्ध गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर इलाका छोड़ सकते हैं, फिर पुलिस ने खुद ही कार्रवाई शुरू कर दी.

विज्ञापन

एक सीनियर अधिकारी ने कंफर्म की कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान (suo motu cognisance) लिया, चारों लोगों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया. तब से राजनीतिक संगठनों और सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह फुटेज बड़े पैमाने पर शेयर किया गया है. इंडियन यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और CJP से जुड़े हैंडल्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया.

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद गिरफ्तारियां

ये घटना दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञान कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट के SIR को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया था, क्योंकि शहर के कई हिस्सों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ