कीर्तन में मेहमानों को चाय के साथ खिलाएं ये 5 व्रत फ्रेंडली स्नैक्स, तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे पड़ोसी
Snacks For Fasting: अगर आप अपने घर कीर्तन का आयोजन कर रही हैं तो घर पर ही तैयार कर लीजिए व्रत में खाए जाने वाले ये 5 स्नैक्स. इन स्नैक्स को बनाने में आपको 5-10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा.

Fast Friendly Snacks: नवरात्रि के पूरे नौ दिन घर और गलियों में कीर्तन का आयोजन किया जाता है. खासकर महिलाएं इन छोटे-छोटे कीर्तन का आयोजन करती हैं और मोहल्ले की सभी औरतों को अपने घर कीर्तन में बुलाती हैं. बच्चे भी खुशी से कीर्तन में बैठकर मजा लेते हैं. ऐसे में अगर आप अपने घर कीर्तन करवा रही हैं तो यहां से स्नैक्स का आइडिया ले लीजिए. ये व्रत फ्रेंडली स्नैक्स खाने में स्वादिष्ट भी हैं और व्रत के लिए परफेक्ट भी. जिन भी लोगों ने व्रत रखा होगा वे शौक से इन स्नैक्स को खाएंगे.
कुट्टु के पकौड़ियां
2 / 6कुट्टू के आटे में आलू, कुछ बेसिक मसाले और सेंधा नमक डालकर मिलाएं और छोटी-छोटी पकौड़ियां तैयार कर लीजिए. चाय के साथ ये पकौड़ियां बेहद अच्छी लगती हैं. Image Credits - Pexels
खीरे और दही का सलाद
3 / 6अगर चाय पीने का मन ना हो तो खीरे और दही का सलाद बनाया जा सकता है. यह सलाद तुरंत ताजा बनाया जा सकता है. Image Credits - Pexels
भुने सूखे मेवे और बीज
4 / 6शरीर को एनर्जी देने और भूख का एहसास ना होने के लिए भुन सूखे मेवे और बीज परफेक्ट होते हैं. इन्हें सभी शौक से खाते हैं. Image Credits - Pexels
भुना मखाना
5 / 6मखाने सेहत का खजाना होते हैं, हेल्दी होते हैं और वेट लॉस में भी मदद करते हैं. आपकी सहेलियां स्नैक्स में मखाने बेहद पसंद करेंगी. Image Credits - Pexels
शकरकंदी की चाट
6 / 6कीर्तन में लंबे समय तक गाने गाए जाते हैं, ऐसे में थकान होती है और व्रत में कमजोरी महसूस होने लगती है. इसीलिए शकरकंदी की चाट एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है क्योंकि इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. Image Credits - Pexels