IND vs WI: होलकर स्टेडियम में पहली बार होगा भारत-वेस्टइंडीज का T20I मैच, जानिए पिछले 4 मैचों में क्या-क्या हुआ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला है. टीम इंडिया ने अभी तक इस ग्राउंड में सिर्फ चार मैच खेले हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत को कितने मैचों में जीत मिली है.

IND VS WI

इंदौर में कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड? (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज काफी रोमांचक हो गई है. पहला मैच भारत ने आठ विकेट से जीता. वहीं दूसरे मुकाबले में विंडीज ने छह विकेट से बाजी मारी. दूसरे मैच में तो वेस्टइंडीज ने 250 का स्कोर चेज कर दिया. दोनों टीमों के बीच अब तीसरा टी20 मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. सबसे बड़ी बात है कि इस ग्राउंड में पहली बार दोनों टीमों के बीच टी20 मैच होने वाला है. कहा जा रहा है कि इंदौर में भी खूब रन बनेंगे. वहां की पाटा पिच पर बल्लेबाज धमाल मचा सकते हैं. खैर आपको बताते हैं कि होलकर स्टेडियम में हुए पिछले चार मैचों में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

पिछले चार मैचों में बने खूब रन

होलकर स्टेडियम में भारत के ज्यादा टी20 मुकाबले नहीं हुए है. वहां पर अब तक चार ही टी20 मैच खेले गए हैं. करीब 19 महीने पहले भारत ने होलकर स्टेडियम में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था. भारत ने पहला मुकाबला 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने 118 रनों की शानदार पारी खेली थी. टीम इंडिया को 88 रनों से जीत मिली थी. इसके बाद 7 जनवरी 2020 को भारत ने इस स्टेडियम में अपना दूसरा टी20 मैच खेला. इस बार भी सामने श्रीलंका की टीम थी. श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए थे. भारत ने मुकाबला आसानी से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था. केएल राहुल ने 45 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में मिली जीत

होलकर स्टेडियम में तीसरा मुकाबला 4 अक्टूबर 2022 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 223 रन बनाए. मैच में राइली रोसू ने शतक लगाया था. इस मैच में भारत की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी. भारत की टीम 178 रनों पर आउट हो गई. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. अफ्रीका ने 49 रनों से मैच जीता. भारत ने आखिरी मुकाबला 14 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. भारत को मुकाबले में 173 रनों का लक्ष्य मिला था. टीम इंडिया ने 6 विकेट शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया था. यशस्वी जायसवाल ने मैच में 68 रनों की पारी खेली थी. वहीं शिवम दुबे ने भी नाबाद 63 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ