कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा

Nana Patekar Post Mortem Report: दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में एक्टर के निधन की असली वजह भी रिवील हो गई है. गोवा के मेडिकल कॉलेज ने अस्पताल प्रशासन को ये रिपोर्ट सौंपी है. चलिए जानते हैं एक्टर की जान कैसे गई.

Nana Patekar Post Mortem Report

नाना पाटेकर के निधन का असली कारण आया सामने (Pic Credit- IMDb)

Nana Patekar Post Mortem Report: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के अचानक हुए निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था. 8 अक्टूबर को एक्टर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. वहीं अब एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में एक्टर के निधन की असली वजह भी रिवील हो गई है. बाम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल प्रशासन को ये रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक्टर के दिल के बड़े हिस्से में खून का प्रभाव थम गया था, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया. डॉक्टरों ने नाना पाटेकर के निधन को नेचुरल डेथ बताया है.

विज्ञापन

क्या था निधन का कारण?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि 75 साल के नाना पाटेकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज से पीड़ित थे. उनके दिल की धमनी में खून का थक्का जम गया था, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. गोवा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों की टीम ने इस रिपोर्ट को अस्पताल प्रशासन को दे दी है. वहीं 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए थे, इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 45 मिनट तक नाना पाटेकर को निगरानी में रखा लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

बेटे मल्हार ने दी थी पोस्टमार्टम करने की अनुमति

नाना पाटेकर को मणिपाल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोवा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. नाना पाटेकर के भतीजे प्रसाद पाटेकर और गवाहों के बीच उनके शव की जांच हुई. वहीं एक्टर के बेटे मल्हार पाटेकर ने ही अपने पिता का पोस्टमार्टम करने की अनुमति दी. 3 सीनियर डॉक्टरों की टीम की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया और अब रिपोर्ट में भी दिल का दौरा पड़ने की वजह ही सामने आई है.

विज्ञापन

दोस्त को किया था मैसेज

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नाना पाटेकर ने निधन से कुछ घंटे पहले रात 2:30 बजे अपने एक दोस्त अमेय नाइक को मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. साथ ही नाना पाटेकर ने उन्हें कॉल भी किया था, लेकिन अमेय ने नाना पाटेकर का मैसेज सुबह 3:30 बजे देखा और मैसेज देखते ही वो उनके पहुंचे. यहां उन्होंने नाना पाटेकर को सोफा पर बेहोश पाया. वहीं इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक्टर की जान बचाई नहीं जा सकी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्टर का अंतिम संस्कार उनके पुणे वाले फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ