Surya Gochar 2026: आज चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर गए सूर्य, मकर मिथुन समेत 6 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
Surya Gochar 2026: आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सूर्य ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को रात 2 बजकर 25 मिनट सूर्य हस्त से चित्रा नक्षत्र में आ गए हैं.

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 24 अक्टूबर तक चित्रा नक्षत्र में रहेंगे इसके बाद स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. सूर्य के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिल सकता है.
वृषभ राशि
2 / 7वृषभ राशि वालों को सूर्य गोचर से लाभ मिल सकता है. आप लोगों को नौकरी और करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. छात्रों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक मामलों में तरक्की करेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मिथुन राशि
3 / 7सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लिए अच्छा रहेगा. आपको परिवार के सदस्यों से अच्छी खबर मिल सकती है. योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को परिक्षा में सफलता मिलेगी.
सिंह राशि
4 / 7सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. आप लोगों को सूर्य नक्षत्र गोचर से फायदा होगा. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बिगड़े हुए काम बनेंगे.
धनु राशि
5 / 7धनु राशि के लोगों की कमाई में वृद्धि होगी. आप लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. करियर में तरक्की करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
मकर राशि
6 / 7मकर राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आप लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सफलता मिलेगी. करियर में तरक्की करेंगे.
कुंभ राशि
7 / 7कुंभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. आप लोगों को शिक्षा और काम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. काम के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.