Delhi Power Cut Alert: नंद नगरी, मयूर विहार, मंगोलपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 12 अक्टूबर कटेगी बिजली! यहां चेक करें अपना एरिया
Delhi Mein 12 October ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 12 अक्टूबर को कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली गुल रहने वाली है, जिसको लेकर BSES के BYPL और TATA POWER-DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आइए इस स्टोरी में जानें किन इलाकों में बिजली रहेगी गुल और कब तक?
दिल्ली के किन इलाकों में 12 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? (Images: AI/BSES/TATA )
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
दिल्ली में 12 अक्टूबर 2026 को BSES और TATA POWER-DDL द्वारा विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की गई है.
यह बिजली कटौती बढ़ती आबादी के कारण बिजली की खपत में इजाफा और पुरानी लाइनों के अपग्रेडेशन की आवश्यकता के कारण हो रही है.
कटौती के दौरान प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन, आरएमयू रिप्लेसमेंट और स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे कार्य किए जाएंगे.
BSES के BYPL क्षेत्रों में मयूर विहार, यमुना विहार, करवाल नगर, शंकर रोड, नंद नगरी और दरियागंज डिविजन शामिल हैं, जबकि TATA POWER-DDL के तहत शालिमार बाग, केशवपुरम, बवाना, नरेला, मंगोलपुरी, किराड़ी और बादली के कई इलाके प्रभावित होंगे.
राजधानी दिल्ली में बीत आए दिन विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली से जुड़ा कार्य चलता रहता है, जिसके कारण उन इलाकों में कुछ देर के लिए पावर कट भी रहता है. माना जा रहा है कि बढ़ती आबादी के कारण बिजली खपत में भी इजाफा हुआ है, जिस कारण पुरानी बिजली लाइनों को अपग्रेड की जरूरत पड़ रही है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER-DDL ने 12 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA POWER-DDL on :- 12-10-2026) को लेकर अधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिस के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में पावर कट रहने वाला है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली और कौन सा कार्य किया जाएगा?
12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहने वाली है. अगर बात करें BSES के BYPL (BSES Yamuna Power Limited) क्षेत्र की, तो इसमें मयूर विहार फेज 1 और 2 डिविजन, यमुना विहार डिविजन, करवाल नगर डिविजन , शंकर रोड डिविजन, नंद नगरी डिविजन और दरियागंज डिविजन के कई इलाकों में बिजली सप्लाई निर्धारित वक्त के लिए गुल रहेगी. इसके अलावा, टाटा पावर-DDL के अंतर्गत शालिमार बाग, केशवपुरम, बवाना, नरेला, मंगोलपुरी, किराड़ी और बादली के कई इलाकों में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा, इसलिए बेहतर रहेगा कि पावर कट का टाइमिंग चेक कर लें और बिजली गुल से पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें.
विज्ञापन
BYPL की लिस्ट यहां देखें
TATA POWER-DDL की लिस्ट यहां देखें
कब से कब तक गुल रहेगी बिजली?
इन सभी इलाकों में रखरखाव कार्यों के चलते बिजली का समय अलग-अलग तय किया गया है. BYPL के क्षेत्रों में ज्यादातर पावर कट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 या 01:30 बजे के बीच रहेगा, जैसे मयूर विहार और करवाल नगर में सुबह 10:01 से दोपहर 01:01 तक का समय निर्धारित है. वहीं, टाटा पावर-DDL के शेड्यूल के अनुसार कुछ जगहों पर सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और कुछ इलाकों में सुबह 10:30 से दोपहर 03:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी.
बिजली बंद रहने के दौरान क्या-क्या काम किए जाएंगे?
बिजली सप्लाई बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है. इस दौरान बिजली विभाग द्वारा मुख्य रूप से प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही, कई स्थानों पर फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन (Faulty Asset Rectification), आरएमयू रिप्लेसमेंट (RMU Replacement), डीटी रिप्लेसमेंट (DT Replacement), केबल चार्जिंग (Cable Charging), स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation), डीटी ऑग्मेंटेशन (DT Augmentation) और नए कनेक्शन से जुड़े तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे.
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका एरिया भी लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही पानी की टंकी, कपड़े धोना, नहाना और फोन चार्जिंग जैसे काम कर लें. ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो बिजली के भारी उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो समस्या पैदा हो सकती है. बेहतर रहेगा कि आप बिजली बहाल होने के 10-15 मिनट बाद भारी उपकरणों को चालू करें.
हिंदी न्यूज़प्रदेशदिल्लीDelhi Power Cut Alert: नंद नगरी, मयूर विहार, मंगोलपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 12 अक्टूबर कटेगी बिजली! यहां चेक करें अपना एरिया