India vs England: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा खत्म हुए अब एक सप्ताह से भी ज्यादा का समय हो चुका है। करोड़ों फैंस और दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी यादगार रहने वाली है। 5 मैचों की ये टेस्ट सीरीज काफी रोमांच से भरी रही। टीम इंडिया की एक समय इस सीरीज में हार लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया था। स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए भी ये सीरीज काफी शानदार रही। वाशिंगटन सुंदर के लिए सीरीज का चौथा मैच जो मैनचेस्टर में खेला गया था वो काफी यादगार रहने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक कॉन्ट्रॉवर्सी देखने को मिली थी, जिसपर अब सुंदर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोले वाशिंगटन सुंदर?
विजडन से बातचीत करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने बताया ऐसा हर खेल में होता है और हमनें ऐसी बहुत सारी घटनाएं देखी हैं। क्रिकेट ही नहीं दूसरे खेलों में भी ऐसा देखने को मिलता है। इससे बहुत कुछ सामने आता है। ये हम सब के लिए एक अनुभव भी था।
आगे वाशिंगटन ने बताया इस घटना ने पूरी टीम में जोश भरने का काम किया। टेस्ट क्रिकेट में आप चुनौती चाहते हैं, क्योंकि हर दिन परिस्थिति कठिन होती जाती है तो इससे उबरने के लिए आपको अपने मन में दृढ़ रहना पड़ता है। मैनचेस्टर टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया था।
क्यों हुई थी हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी?
मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए थे, वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के शतक से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैच को खत्म करने के लिए हैंडशेक करना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इससे मना कर दिया था। जिसपर इंग्लैंड के खिलाड़ी थोड़े निराश भी दिखे थे।
ये भी पढ़ें:-महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर टूटा दुखों का पहाड़, 80 वर्ष की उम्र में पिता का हुआ निधन
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
44 secs agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
4 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
50 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines