महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर टूटा दुखों का पहाड़, 80 वर्ष की उम्र में पिता का हुआ निधन

महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से वेस पेस बीमार चल रहे थे।

Leander Paes Father vece paes

Leander Paes Father vece paes

Leander Paes Father Dies: महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस ने 80 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया है। डॉ. वेस पेस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोलकाता में गुरुवार सुबह उनका निधन हुआ है। मंगलवार सुबह उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेस पेस पार्किंसन रोग से जूझ रहे थे।महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस ने 80 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया है। डॉ. वेस पेस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोलकाता में गुरुवार सुबह उनका निधन हुआ है।

विज्ञापन

भारतीय हॉकी से रहा खास नाता

वेस पेस साल 1972 म्यूनिख ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। वे भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभाते थे। इसके अलावा वेस पेस ने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे कई खेल भी खेले और साल 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भी रहे।

विज्ञापन

चिकित्सा सलाहकार के रूप में भी किया था काम

वेस पेस ने एशियाई क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई खेल निकायों के साथ चिकित्सा सलाहकार के रूप में भी काम किया था। उनका जन्म साल 1945 में गोवा में हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ