हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान का बड़ा बयान, टी-20 सीरीज से पहले जानिए क्या कहा

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी बड़ा कमाल करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं. सीरीज से ठीक पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने वैभव पर बात की है. उनका बयान चर्चा में है. आइए जानते हैं उन्होंने वैभव को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन
Photo Source: X

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा. भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है. भारतीय टीम लगातार 3 सीरीज हारने के बाद जिम्बाब्वे से भिड़ने वाली है. भारतीय टीम से खासा उम्मीदें भी हैं. वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. सभी की निगाहें एक बार फिर से वैभव पर रहने वाली हैं. सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव पर बात की है.

सिकंदर रजा ने वैभव को लेकर क्या कहा?

सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की है. उन्होंने वैभव को लेकर कहा “वैभव बहुत ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं. अगर कोई 15 साल का बच्चा इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है, तो सिर्फ़ दो-तीन मैचों के बाद उसकी आलोचना करना सही नहीं है. अगर उन्हें सही ढंग से संभाला और गाइड किया जाए, तो मुझे लगता है कि वैभव एक असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

इंग्लैंज दौरा रहा था खराब

आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी से खासा उम्मीदें थीं. लग रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में रन बनाएंगे और कई बड़ी पारियां खेलेंगे. उन्हें 3 मैच खेलने का भी मौका मिला था. लेकिन वैभव एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और हर बार गैरजिम्मेदराना शॉट खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपने पहले मैच में 14 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से 13 रन निकले. वहीं, तीसरे मैच में उन्होंने 15 रनों की पारी खेली. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वह अपनी प्रतिभा को फिर से दुनिया को दिखाना चाहेंगे. लेकिन जिम्ब्बाब्वे की टीम कहीं न कहीं उनको लेकर खास प्लान तैयार कर रही होगी. ऐसे में उनके लिए जिम्बाब्वे दौरा आसान नहीं रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के नंबर-1 टी-20I बैटर बनने की दहलीज पर ईशान किशन, जिम्बाब्वे के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा उलटफेर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola