Bigg Boss में नकुल ढुल से पहले भी इन 5 सितारों ने की थी हिंसा, रातोंरात हो गए थे बेघर

Bigg Boss Violent Contestants: 'बिग बॉस 20' में नकुल ढुल हिंसा करते दिखाई दिए, जिसके बाद अब वो भी शो से आउट होने जा रहे हैं. आज हम आपको बिग बॉस के उन 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हिंसा करने के लिए शो से निकाला गया.

Bigg Boss Violent Contestants
1 / 6
बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने शो में की थी हिंसा (Pic Credit- Social Media)

Bigg Boss Violent Contestants: 'बिग बॉस 20' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. लेटेस्ट एपिसोड में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच हाथापाई देखने को मिली. नकुल ढुल ने बिग बॉस के घर का अहम रूल तोड़ते हुए हिंसा की, वहीं अब बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार नकुल शो से एविक्ट होने जा रहे हैं. आज हम आपको बिग बॉस के इतिहास के उन 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हिंसा करने के लिए शो से एविक्ट किया गया था.  

विज्ञापन

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार2 / 6

'बिग बॉस' के सीजन 18 में भी हिंसा देखने को मिली थी. शो के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने अपने को-कंटेस्टेंट समर्थ जुरैल को थप्पड़ जड़ दिया था. समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला था, इस दौरान समर्थ जुरैल अभिषेक को बार-बार प्रवोक कर रहे थे जिसके बाद अभिषेक ने गुस्से में आकर समर्थ को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद अभिषेक को शो से एविक्ट कर दिया गया था. हालांकि बाद में बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें मौका देने के लिए कहा और ऐसे शो में अभिषेक की री-एंट्री हुई.

विज्ञापन

कुशाल टंडन

कुशाल टंडन3 / 6

'बिग बॉस 7' में नजर आए कुशाल टंडन ने भी शो में हिंसा की थी. एक टास्क के दौरान एंडी ने कुशाल की दोस्त गौहर खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद कुशाल गुस्से में आ गए थे और उन्होंने एंडी के साथ हाथापाई की और गाली-गलौज भी कर दी थी. बिग बॉस ने इस पर एक्शन लेते हुए कुशाल को घर से बाहर निकाल दिया था.

मधुरिमा तुली

मधुरिमा तुली4 / 6

मधुरिमा तुली को 'बिग बॉस 13' से हिंसा करने के लिए एविक्ट किया गया था. मधुरिमा और उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के बीच जमकर कलेश देखने को मिला था. एक लड़ाई के दौरान मधुरिमा में गुस्से में आकर फ्राइंग पैन से विशाल को पीटा था. वहीं घर में हिंसा करने की वजह से बिग बॉस ने सख्त एक्शन लिया और मधुरिमा तुली को घर से बाहर कर दिया था.

विज्ञापन

अर्चना गौतम

अर्चना गौतम5 / 6

अर्चना गौतम 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में नजर आई थीं. अर्चना और शिव ठाकरे के बीच इस शो में घमासान देखने को मिला था. लड़ाई के दौरान शिव ठाकरे ने अर्चना गौतम की राजनीति और निजी लाइफ पर कमेंट किए थे, जिसके बाद अर्चना भड़क गई थी और उन्होंने गुस्से में आकर शिव ठाकरे की गर्दन पकड़ ली थी. अर्चना के नाखून शिव को लग गए थे और हिंसा करने की वजह से अर्चना को शो से बाहर जाना पड़ा था. हालांकि अर्चना को बिग बॉस ने एक और मौका दिया था और उनकी री-एंट्री शो में हुई थी.

उमर रियाज

उमर रियाज6 / 6

'बिग बॉस 15' फेम उमर रियाज को भी बीच शो से एविक्ट होना पड़ा था. शो में उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच काफी घमासान देखने को मिला था. टिकट टू फिनाले के टास्क के दौरान उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच हाथापाई हो गई थी. उमर रियाज के हिंसा भरे बिहेवियर को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें शो से एविक्ट कर दिया था और उनका विनर बनने का सपना टूट गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन