वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज में वैभव के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वह 11 छक्के लगाते ही भारत समेत दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi AI Created Image

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर फेल रहने के बाद अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. इस दौरे पर सबकी नजरें एक बार फिर वैभव पर टिकी होंगी, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाना चाहेंगे. वहीं, इस दौरे पर वैभव के पास टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. वैभव अब तक टी20 में खेले 37 पारियों में कुल 139 छक्के जड़ चुके हैं. फिलहाल टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड UAE के खिलाड़ी मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज है, जिन्होंने 66 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर इविन लुईस है, जिन्होंने 70 पारियों में यह कारनामा किया था.

विज्ञापन

इसके बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल मौजूद हैं, जिन्होंने 72 पारियों में 150 छक्के जड़े थे. ऐसे में अगर वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 11 छक्के लगा देते हैं तो वह इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.

टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • मोहम्मद वसीम (UAE) – 66 पारी
  • एविन लुईस (WI) – 70 पारी
  • क्रिस गेल (WI) – 72 पारी

सूर्यकुमार यादव को भी छोड़ देंगे पीछे

वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 11 छक्के लगाते ही भारत समेत पूरी दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ देंगे. सूर्या के नाम भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 86 पारियों में यह कारनामा किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला, अब इस देश में बिखेरेंगे फिरकी का जादू

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला था वैभव का बल्ला

वैभव सूर्ववंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला था. वैभव ने सीरीज में 3 मुकाबले खेले, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल रहा. इग्लैंड के खिलाफ उनकी तीन पारियां 14 रन, 13 रन और 15 रन रही. ऐसे में अब वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज अपनी काबिलियत साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. फैंस को भी उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ