IND vs WI: कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मुकाबला? देखें पूरा शेड्यूल

IND vs WI, 4th T20I Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक साबित हुई है. अब तक तीन मैच हो चुके हैं और तीनों ने फैंस का जमकर मनोरंजन कराया है. 14 अक्टूबर यानी आज चौथा मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए मैच से पूरे शेड्यूल और अन्य डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

ind vs wi (5) (1)
1 / 6

IND vs WI, 4th T20I Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे चल रही है. पांच मैचों की इस श्रृंखला का चौथा मैच काफी अहम रहने वाला है. टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज का लक्ष्य जीत दर्ज करके श्रृंखला में 2-2 की बराबर करना होगा. इसी वजह से मैच को लेकर फैंस उत्साहित हैं. आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा और इसे किस प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

कब खेला जाएगा IND vs WI चौथा T20I?

कब खेला जाएगा IND vs WI चौथा T20I?2 / 6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच 14 अक्टूबर यानी आज खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, वहीं 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. अमूमन टीम इंडिया के T20I मैच 7:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के मैच थोड़े पहले शुरू किए जा रहे हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

कहां होगा IND vs WI मैच?

कहां होगा IND vs WI मैच?3 / 6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इसे उप्पल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है. इस मैदान पर खूब रन बनते हैं, क्योंकि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. भारत-वेस्टइंडीज के बीच एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है. IPL में इस मैदान पर अक्सर बड़ा स्कोर बनता है और कई बार देखा गया है कि लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर लिया जाता है. हालांकि, मैच में ड्यू का बड़ा किरदार रहने वाला है. (Image: ANI)

कहां देख पाएंगे IND vs WI मैच?

कहां देख पाएंगे IND vs WI मैच?4 / 6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित हो रहे हैं. चौथे T20I का आनंद फैंस हिंदी और इंग्लिश भाषा में उठा सकते हैं. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मुफ्त में इस मैच को देखा जा सकता है. (Image: ANI)

विज्ञापन

भारत का T20I स्क्वाड

भारत का T20I स्क्वाड5 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर. (Image: ANI)

वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड

वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड6 / 6

शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, आमिर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन