जर्मनी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक का मिला था अलर्ट

हाईजैक के अलर्ट के बाद फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके बाद सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट टर्मिनल में तय होल्डिंग एरिया में ले जाया गया.

AIr India PTI

एयर इंडिया (Photo-PTI)

Frankfurt-Delhi Air India Flight: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट ‘AI 2030’ को हाईजैक के अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

हाईजैकिंग की अफवाह के बाद सुरक्षा अलर्ट

ये घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 से जुड़ी है. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में बम की धमकी की आशंका जताई गई थी, लेकिन एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि ये अलर्ट हाईजैकिंग की अफवाह से जुड़ा था. अधिकारी घटना से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं और चेतावनी की असल वजह की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एचटी को बताया कि अलर्ट बम की धमकी के बजाय हाईजैकिंग की अफवाह से जुड़ा था. अधिकारी ने कहा कि अभी पक्की जानकारी देना जल्दबाजी होगी क्योंकि जांच अभी चल रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रियाद, जेद्दा…, सऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या वापस मिलेगा रिफंड

सुरक्षा टीमों ने फ्लाइट की जांच की

जयपुर में लैंडिंग के बाद इस फ्लाइट को एक अलग पार्किंग बे में ले जाया गया ताकि सुरक्षा एजेंसियां ​​जरूरी जांच कर सकें. सुरक्षा ऑपरेशन में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), स्थानीय पुलिस और बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) के जवान शामिल थे. एहतियाती उपायों के तहत टीमों ने प्लेन और पैसेंजर्स के सामान की जांच शुरू की. इस बीच, विमान से बाहर निकाले जाने के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर एक तय होल्डिंग एरिया में ले जाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अलर्ट तब मिला जब प्लेन इंडियन एयरस्पेज में पहुंचा. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सुरक्षा एजेंसियों को इंफॉर्म किया गया, जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ