दुनिया के नंबर-1 टी-20I बैटर बनने की दहलीज पर ईशान किशन, जिम्बाब्वे के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा उलटफेर

ईशान किशन जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा करिश्मा कर सकते हैं. अगर वह इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह दुनिया के नंबर-1 टी-20 बैटर बन जाएंगे. फिलहाल वह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

Cricket News - 2026-07-21T173449.248
1 / 6

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. 23 जुलाई को पहला मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम के नजरिए से ये सीरीज काफी अहम है, क्यों की टीम इंडिया को लगातार 3 सीरीज गंवानी पड़ी है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज में जान लगा देंगे. सभी की निगाहें ईशान किशन पर भी टिकी हुई हैं. वह दुनिया के नंबर-1 टी-20 बैटर बनने की दहलीज पर हैं. फिलहाल वह दूसरे नंबर पर हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

ईशान किशन बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज

ईशान किशन बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज2 / 6

दरअसल, ईशान किशन साल 2026 में टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. ईशान किशन फिलहाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 20 टी-20आई मैच में 667 रन बनाए हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

फिलहाल दूसरे नंबर पर

फिलहाल दूसरे नंबर पर3 / 6

वहीं, पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी करणबीर सिंह हैं. उन्होंने 19 टी-20आई मैच में 50 से अधिक की औसत के साथ 812 रन बनाए हैं. ईशान को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए 142 रनों की जरूरत है. ऐसे में अगर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह दुनिया इस साल के दुनिया के नंबर-1 टी-20आई बैटर बन सकते हैं. Photo Source: X

इन खिलाड़ियों से आगे हैं ईशान

इन खिलाड़ियों से आगे हैं ईशान4 / 6

ईशान के बाद वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर हैं. उन्होंने 566 रन बनाए हैं. इसके अलावा स्वाजीलैंड के आदिल बट हैं. उन्होंने इस साल 532 रन बनाए हैं और फिलहाल वह चौथे नंबर पर हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

टी-20 में हालिया प्रदर्शन

टी-20 में हालिया प्रदर्शन5 / 6

ईशान किशन का हालिया प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच में 13 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उनके बल्ले से 0, 49, 13, 4 और 56 रन निकले थे. Photo Source: X

वनडे सीरीज रही खराब

वनडे सीरीज रही खराब6 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई वनडे सीरीज में उन्हें 2 मैच खेलने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने निराश किया. उन्होंने 1 और 14 रन बनाए थे. हालांकि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी करना चाहेंगे. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन