भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- उनकी सफलता का मंत्र…

Bhuvneshwar Kumar: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. भुवनेश्वर की वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.

Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया में हुई वापसी (PIC Credit - ANI)

R Ashwin on Bhuvneshwar Kumar Comeback: बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था. इस सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को करीब 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. उनकी वापसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने भुवनेश्वर की वापसी का श्रेय उनके खेल के प्रति समर्पण और फोकस को दिया है.

विज्ञापन

अश्विन के मुताबिक, भुवी ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए वापसी के बारे में सोचा भी नहीं होगा. भारतीय टीम में वापसी उन्हें उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर क्या बोले अश्विन?

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर कहा कि भुवी ने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाने के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने आरसीबी के लिए पूरी मेहनत से गेंदबाजी की और अपना काम ईमानदारी से करते रहे. उनकी इसी मेहनत और गेंदबाजी में निरंतरता का उन्हें इनाम मिला है.

अश्विन ने कहा, ”मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार ने वापसी के बारे में सोचा भी नहीं होगा. मुझे लगता है कि यही उनकी सफलता का मंत्र होगा. जब मैं उन्हें देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैंने भी खुद अपने करियर में ऐसा अनुभव किया है. वह अपनी राह पर चलते रहे.” उन्होंने आगे कहा कि, ”भुवी ने अच्छा प्रदर्शन करने और आरसीबी के लिए योगदान देने पर ध्यान दिया. वह जो कुछ कर सकते थे उन्होंने किया. टीम में उनकी वापसी उनकी सफलता का इनाम है. उन्होंने उस इनाम के पीछे दौड़ नहीं लगाई बल्कि अपना काम करते रहे और सफलता उनके पीछे आई.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान, सामने आया बड़ा अपडेट

मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अश्विन ने कही ये बात

भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने की अटकलें को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. अश्विन ने भी कहा कि शमी की टीम में वापसी की संभावनाएं बनी हुई, बशर्ते वह इसके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हों. उन्होंने कहा, “यह क्रिकेटर पर निर्भर करता है. अगर कोई खिलाड़ी टीम में वापसी करना चाहता है तो उसे इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.”

विज्ञापन

बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. अब भुवी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ