Premanand Maharaj: छोटी-छोटी गलतियों से टूट सकता है व्रत, इन 5 बातों का रखें ध्यान, प्रेमानंद महाराज से जानें

Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज की बातों को लेकर लोग अक्सर चर्चा करते हैं. वह लोगों को धर्म-कर्म के बारे में बताते हैं. ऐसे ही उन्होंने किसी भी व्रत-त्योहार के दौरान उपवास से जुड़े नियमों के बारे में बताया है.

Premanand Maharaj .jpg
1 / 7
व्रत के दौरान गलतियों की वजह से उपवास खंडित हो सकता है. CREDIT: FACEBOOK (Shri Hit Premanand Ji Maharaj)

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज के अनुसार, कई गलतियों के कारण व्यक्ति का व्रत टूट जाता है. इसलिए व्यक्ति को इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. वरना आपको पूजा का कोई लाभ नहीं मिलेगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

व्रत के नियम

व्रत के नियम2 / 7

इन दिनों शारदीय नवरात्रि का व्रत चल रहा है. शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक है. भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान की गई गलतियों से यह खंडित हो सकता है. इससे आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा. आइये व्रत से जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

दिन में सोना

दिन में सोना3 / 7

परंपरा और नियमों के अनुसार, व्यक्ति को उपवास के दौरान अपना समय भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए. दिन के समय सोने से व्रत खंडित हो जाता है. आपको दिन में खाली समय को भगवान की भक्ति और मंत्र जाप में लगाना चाहिए.

बार-बार शौच

बार-बार शौच4 / 7

आप उपवास रख रहे हैं तो, सुबह शौच और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनकर पूजा-पाठ करें. इसके बाद बार-बार शौच के लिए जाने से बचना चाहिए. यह व्रत को खंडित कर सकता है. आप दिन में दोबार शौच के लिए जाते हैं तो, इसके बाद स्नान जरूर करें.

विज्ञापन

अधिक बार खाना

अधिक बार खाना5 / 7

व्रत में सेंधा नमक से बनी कई चीजों को खा सकते हैं. व्रत के दौरान शाम को एक बार खाना खाएं. अगर आप दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं, इससे व्रत टूट सकता है. व्रत को खंडित होने से बचाने के लिए इस बात का ध्यान रखें.

झूठ बोलना

झूठ बोलना6 / 7

व्रत के दौरान सिर्फ पूजा करना और खाने पर नियंत्रण रखना की बहुत नहीं होता है. व्रत करने वाले व्यक्ति को झूठ बोलने और छल करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से भगवान नाराज होते हैं और व्रत का फल नहीं मिलता है.

विज्ञापन

संबंध बनाना

संबंध बनाना7 / 7

आप उपवास कर रहे हैं तो, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ब्रह्मचर्य का पालन ना करने पर व्रत खंडित हो जाता है. व्रत करने वाले सभी लोगों को इन सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन