News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Prabhsimran Singh: भारत A बनाम ऑस्ट्रेलिया A के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने कमाल कर दिया. उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट के साथ शतक ठोक दिया. इससे पहले प्रभसिमरन आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से धमाल मचा चुके हैं. उन्होंने तीसरे वनडे में भी आईपीएल वाली झलक दिखाई और तूफानी शतक ठोक दिया.
प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. उन्होंने मोर्चा अभिषेक शर्मा के साथ संभाला. हालांकि अभिषेक उनका साथ ज्यादा देर तक नहीं दे सके. लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने एक छोर से पारी को संभाले रखा. प्रभसिमरन सिंह ने 68 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया A ने 49.1 ओवर में 316 रन बनाए थे. टीम की ओर से कूपर कोनोली ने 49 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली, जबकि जैक एडवर्ड्स ने 75 गेंदों में 89 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 27.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी है. भारत A को जीत के लिए 126 रन चाहिए.
ये भी पढ़ें: ईरानी कप का खिताब जीतकर विदर्भ ने रचा इतिहास, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी हार
एशिया कप 2025 में धमाल मचाने वाले अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा इस मैच में फ्लॉप हो गए. अभिषेक केवल 22 रन रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 6 गेंदों में 3 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: करोड़ों के मालिक हैं John Cena और AJ Styles, जानिए WWE Crown Jewel 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।