IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स की बढ़ी टेंशन, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी

IPL 2024 LSG: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था। इस मैच में जीत के बाद अब एलएसजी की टेंशन बढ़ने लगी है। टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो चुका है।

IPL 2024 LSG vs GT Mayank Yadav injury Lucknow Super Giants

IPL 2024 LSG vs GT Mayank Yadav injury Lucknow Super Giants Image Credit: Social Media

IPL 2024 LSG: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शानदार लय में दिखाई दे रही है। टीम ने अपने चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया था। अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस सीजन में चार मुकाबले खेले हैं। जिसमें से केएल राहुल की टीम ने 3 मैच जीते हैं। अब लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आई गई है। इसी बीच लखनऊ की मुश्किलें थोड़ी बढ़ने लगी है। टीम स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है, जिसके चलते ये खिलाड़ी गुजरात के खिलाफ पूरा मैच भी नहीं खेल पाया था।

विज्ञापन

केएल राहुल की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2024 में 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से एलएसजी की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। लेकिन इस मैच में टीम के सबसे सफल गेंदबाज मयंक यादव ने महज एक ही ओवर किया था।

विज्ञापन

इस दौरान उनकी गेंद में पिछले मैचों की तरह वो स्पीड भी देखने को नहीं मिली थी। अपने पहले ही ओवर में मयंक थोड़े महंगे भी साबित हुए थे। इसके बाद मयंक ने मैच में कोई भी ओवर नहीं डाला, क्योंकि उनको मैच के दौरान थोड़ा तकलीफ में देखा गया। इतना ही नहीं मैच के बीच में ही फिर मयंक यादव को मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

विज्ञापन

मयंक का IPL 2024 में प्रदर्शन

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। इस सीजन अभी तक एलएसजी के लिए मयंक ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। एलएसजी की जीत में मयंक अहम रोल निभाते हैं। जिसके बाद अब मयंक को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की भी मांग उठने लगी है। अभी तक मयंक ने आईपीएल 2024 में 6 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ