Heinrich Klaasen

IPL 2026 के बीच हेनरिक क्लासेन ने दी फैंस को मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब अचानक विवादों की गिनती बढ़ती जा रही है. रियान पराग के ई-सिगरेट विवाद के बाद अब हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो फैन से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं और मारने की भी धमकी दे रहे हैं.

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का बहुत ही अहम योगदान रहा है. लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे क्लासेन अब बहुत बड़े विवाद में फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर अब हेनरिक क्लासेन का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक फैन के साथ लड़ते और उसे मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन को क्यों आया गुस्सा 

मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार हेनरिक क्लासेन टीम के साथ ट्रैवल कर रहे थे. जहां पर उनके साथ उनका परिवार भी था. इस दौरान एक फैन ने उनके परिवार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. जिससे नाराज होकर हेनरिक क्लासेन ने कहा, ‘ऐसा मत करो, माफ करना. मेरी बात बहुत ध्यान से सुनो. ऐसा मत करना, ठीक है? मैंने तुमसे कहा था कि नहीं, प्लीज यहां से चले जाओ. फोटो मत खींचो. अगर मैं मुड़कर देखूं कि तुम मेरी और मेरे परिवार की फोटो खींच रहे हो, तो मैं तुमसे वादा करता हूं, तुम जमीन पर पड़े मिलोगे. ठीक है? इसलिए यहां से चले जाओ, प्लीज.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ