PSL 2026: हैदराबाद ने इस्लामाबाद को हराकर मारी फाइनल में एंट्री, बाबर आजम की टीम से होगी खिताबी जंग

PSL 2026 Eliminator 2: हैदराबाद किंग्समेन ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. हैदराबाद ने दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रन से हरा दिया. अब फाइनल में हैदराबाद की टक्कर बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी से होगा.

PSL 2026 Eliminator 2

PSL 2026 Eliminator 2

PSL 2026 Eliminator 2: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 2 रनों से करीबी जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 187 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इस्लामाबाद की टीम 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. हैदराबाद की इस जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान रहे, जिन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेली.

विज्ञापन

उस्मान खान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर हैदराबाद किंग्समेन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योत दिया था. लेकिन हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर माज सदाकत बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हालांकि, कप्तान मार्नस लाबुशेन और सैम अयूब ने पारी को संभाल लिया और दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. लाबुशेन ने 32 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली, जबकि अयूब ने 27 गेंदों पर 38 रन बनाए. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल सस्ते में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे. वहीं, कुसल परेरा ने 21 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उस्मान की पारी के बदौलत किंग्समेन 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. वहीं, इस्लामाबाद की ओर से इमाद वसीम ने 2 विकेट झटके, जबकि रिचर्ज ग्लीसन, क्रिस ग्रीन और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं, यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, स्टार्क की पहली ही गेंद पर हो गई ‘अनहोनी’

इस्लामाबाद को मिली करीबी हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 15 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. समीर मिन्हास 6 रन और मोहसिन रियाज सिर्फ 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. हालांकि, डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि कप्तान शादाब खान 24 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मार्क चैपमैन ने 26 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली और हैदर अली ने भी 16 गेंदों पर 31 रन जोड़े.

विज्ञापन

अंत में फहीम अशरफ ने 11 गेंदों पर 19 रन बनाए, जबकि क्रिस ग्रीन ने 9 गेंदों पर नाबाद 21 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य के करीब पहुंचकर भी जीत हासिल नहीं कर सकी. इस्लामाबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गई. वहीं, हैदराबाद की ओर से मोहम्मद अली और हुनैन शाह ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आकिफ जावेद, हसन शाह और सैम अयूब को 1-1 सफलता मिली.

बाबर आजम की टीम से होगी खिताबी जंग

अब हैदराबाद किंग्समेन की टीम PSL 2026 के फाइनल में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी. यह खिताबी मुकाबला रविवार, 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ