RR vs DC: IPL इतिहास में पहली बार दिल्ली ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, राजस्थान के घर में हासिल की रॉयल जीत

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, लेकिन आखिर में मेहमान टीम ने बाजी मारकर 2 अहम प्वॉइंट्स हासिल कर लिए.

KL Rahul vs RR

KL Rahul vs RR

Delhi Capitals Beat Rajasthan Royals By 7 Wickets: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. 226 रन के टारगेट को मेहमान टीम ने 5 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया और जीत के रास्ते पर वापस लौट गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए ये डीसी टीम की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 2025 के इस टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 210 रन के टारगेट को चेज किया था.

विज्ञापन

फ्लॉप रहे जायलवास-सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनके ओपनर यशस्वी जायसवाल को सबसे झटका मिचेल स्टार्क ने दिया. आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेल रहे इस ऑस्ट्रेलियन पेसर ने उन्हें महज 6 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दिया. वैभव सूर्यवंशी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए, उन्हें कीवी गेंदबाज काइल जेमिसन ने 4 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

विज्ञापन

पराग की शानदार पारी

इस मुश्किल घड़ी में ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने राजस्थान की डूबती नैया को किनारा लगाया, जुरेल ने जहां 30 गेंदों में 42 रन बनाए, वहीं पराग ने कप्तानी भरी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली, वो शतक की तरफ बढ़ ही रहे थे कि मिचेल स्टार्क ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. स्टार्क ने रवींद्र जडेजा (20 रन) को भी पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

फरेरा का तूफान

इसके बाद डोनोवन फरेरा का जादू देखने को मिला, उन्होंने तेज खेलते हुए महज 14 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से धमाकेदार नाबाद 47 रन जड़े, इन दौरान उनका स्ट्राइक रेट 335.71 रहा.इस पारी बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 का टोटल स्कोरबोर्ड पर टांग दिया. गेंदबाजी की बात करें, तो दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 3, काइल जेमिसन, टी नटराजन और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

DC की शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप

226 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की, ओपनर पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े. डीसी को पहला झटका 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा जब रवींद्र जडेजा ने निसांका को 62 रन (33 गेंदें) के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

दिल्ली की शानदार जीत

इसके बाद भी दिल्ली के रनों की रफ्तार नहीं रुकी, तीसरे नंबर पर आए नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 61 रनों की पार्टनरशिप हुई. हालांकि एक गलत शॉट खेलने के कारण वो 33 रन के निजी स्कोर पर तुषार देशपांडे के शिकार बने. फिर राहुल 40 गेंदों में 75 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स और आषुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. डीसी ने 19.1 ओवर में 226/3 का टोटल बना दिया. केएल राहुल को इस शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘ऑरेंज कैप’ दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ