World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के साथ भारत में हुआ था कैसा बर्ताव? बाबर आजम ने कर दिया बड़ा खुलासा

पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप खेला गया था। इसके लिए सभी टीमें भारत आई थीं। ICC इवेंट होने के कारण पाकिस्तान टीम ने भी भारत का दौरा किया था।

Babar Azam said welcome given at Hyderabad airport and whole India in 2023 World Cup outstanding

बाबर आजम ने शेयर किया भारत आने का अनुभव। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

ODI World Cup 2023, Babar Azam: पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप 2023 खेला गया था। इसके लिए सभी टीमें भारत आई थीं। ICC इवेंट होने के कारण पाकिस्तान टीम ने भी भारत का दौरा किया था। इस दौरान पाकिस्तान टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत भी हुआ था। इस वेलकम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया है कि भारत में उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ था।

विज्ञापन

भारतीय हमें प्यार करते हैं

जाल्मी टीवी से बातचीत में बाबर आजम ने कहा, “विश्व कप 2023 में हैदराबाद एयरपोर्ट और पूरे भारत में हमारा जो स्वागत किया गया वह उत्कृष्ट था। यह एक अलग अनुभव था। यह उनका प्यार था, भारतीय लोगों ने हमें इतना प्यार दिया, उन्होंने हमारे क्रिकेट की सराहना की।” टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम ने 9 मुकाबले खेले थे और उन्हें 4 में जीत मिली थी। 5 मुकाबलों में बाबर की सेना को हार का मुंह देखना पड़ा था। टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर रही थी।

विज्ञापन

विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन

विश्व कप के दौरान 14 अक्टूबर, 2023 को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने ग्रुप स्टेज में सभी 9 मैच जीते थे। हालांकि, फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मैच में कंगारू टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया था। इसके साथ ही भारत का 12 साल बाद विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ