क्रिकेट के मैदान से इतने दिनों के लिए दूर हुआ मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी, बड़ी सीरीज से हुआ बाहर

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में स्टार खिलाड़ी मिचेल सैंटनर इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही वो मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और बाद में पूरे टूर्नामेंट के लिए ही बाहर हो गए. अब उनकी फिटनेस अपडेट भी सामने आई है.

Mitchell Santner

Mitchell Santner

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी मिचेल सैंटनर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. जहां पर उनको सिर और कंधे पर इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही वो मैच से बाहर हो गए थे. बाद में वो बचे हुए आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए थे. मुंबई की टीम ने उनकी जगह केशव महाराज को एंट्री दे दी है. अब सैंटनर की इंजरी पर एक बड़ा अपडेट आया है. आईपीएल के बाद वो इस बड़ी अहम सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. 

विज्ञापन

मिचेल सैंटनर लंबे समय के लिए हुए बाहर 

आईपीएल के दौरान हुई इंजरी के बाद अब मिचेल सैंटनर के फिटनेस पर अपडेट आया है. उन्हें ग्रेड 3 एसीएल सोल्डर इंजरी हुई है. जिसके कारण ही वो क्रिकेट के मैदान से लगभग 1 महीने के लिए बाहर हो सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस के साथ ही साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भी बड़ा झटका लगा है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के अनुसार सैंटनर आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. वहीं इसके साथ ही वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भी मिस कर सकते हैं. कीवी टीम के मौजूदा समय में वो सबसे अहम खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनके बाहर होने के न्यूजीलैंड टीम का बैलेंस खराब हो सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RR vs DC: दिल्ली की टीम में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री! बदल सकती है प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की स्थिति है खराब  

बतौर खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने आईपीएल 2026 में 4 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 136.84 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 26 रन ही बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 25 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किया था. सैंटनर के जाने से मुंबई की गेंदबाजी और ज्यादा कमजोर हो गई है. वहीं बात मुंबई इंडियंस की करें तो उनकी जगह फिलहाल टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर नजर आ रही है. अगर मुंबई की टीम को टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उन्हें अपने सभी मुकाबले अब जीतने होंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ