फिक्सिंग विवाद के बीच कनाडा क्रिकेट में बड़ा बदलाव, इस भारतीय को बना नया हेड कोच

Canada Team New Head Coach: मैच फिक्सिंग के विवादों के बीच कनाडा की मेन्स क्रिकेट टीम को नया हेड कोच मिल गया है. एक भारतीय को मैनेजमेंट की तरफ से ये टीम को एक बार फिर से खड़ा करने का काम सौंपा गया है. उनके पास इससे पहले नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ काम करने का अनुभव है.

jacket (1) (29)

Canada Team New Head Coach: कनाडा क्रिकेट में बीते कुछ दिनों में जमकर घमासान मचा हुआ है. मैच फिक्सिंग कॉन्ट्रोवर्सी के सामने आने के बाद से पूरे क्रिकेट जगत में हंगामा मच चुका है. इसी बीच अब कनाडा क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव होता नजर आ रहा है. कनाडा की मेन्स टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके तहत एक भारतीय को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. ये भारतीय इससे पहले नेपाल और अफगानिस्तान की टीमों के साथ अहम भूमिका में नजर आ चुका है और इसी के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोच के तौर पर काम कर चुका है. 

विज्ञापन

मोंटी देसाई बने कनाडा के हेड कोच

मोंटी देसाई को कनाडा मेन्स क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बना दिया गया है. इससे पहले वो नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्हें कोचिंग का अच्छा अनुभव है और टीम उनके नेतृत्व में शानदार ढंग से आगे बढ़ पाएगी. टीम ने पिछले 2 बार टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की की है. 

विज्ञापन

कनाडा की टीम के हेड कोच बनने के बाद देसाई ने कहा, “ये पद पर आना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है. कनाडा की तरफ से उनके ऊपर दिखाए गए भरोसे के लिए वो धन्यवाद करते हैं. नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने यह साबित कर दिया है कि विश्वास, अनुशासन और निडरता से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है.”

करप्शन मामले में फंसा कनाडा क्रिकेट

कनाडा में सरकारी चैनल की तरफ से एक डॉक्यूमेट्री जारी की गई थी जिसमें कनाडा क्रिकेट में करप्शन को लेकर बात सामने आई थी. इस मामले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का नाम सामने आया था. टी20 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच हुए मुकाबले में फिक्सिंग की बात सामने आई थी. इस बात के सामने आने के बाद से आईसीसी इसकी जांच में लगी हुई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ