IPL 2024: हार्दिक की कप्तानी पर आया रोहित का रिएक्शन, ड्रेसिंग रूम का सीक्रेट वीडियो वायरल

IPL 2024 Rohit Sharma Reaction Hardik Pandya Captaincy : मुंबई इंडियंस की पहली जीत के बाद टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है।

ipl 2024 mi vs dc rohit sharma reaction hardik pandya captaincy mumbai indians dressing room

ipl 2024 mi vs dc rohit sharma reaction hardik pandya captaincy mumbai indians dressing room Image Credit: Social Media

IPL 2024 Rohit Sharma Reaction Hardik Pandya Captaincy : आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने अपनी इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है। इस सीजन की पहली जीत का जश्न टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से लेकर हर एक खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के फैंस ने भी मनाया।

विज्ञापन

इस जीत के बाद रोहित शर्मा का हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है। मैच के बाद रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में टीम के सभी खिलाड़ियों में जोश भरा। जिसका वीडियो अप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का ड्रेसिंग रूम में रिएक्शन

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया था। इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी। वहीं मैच में रोहित शर्मा ने टीम को शानदार तेज शुरुआत दिलाई थी। लेकिन रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए थे पर उनकी इस शानदार पारी के लिए कोच मार्क बाउचर द्वारा रोहित को पुरस्कार दिया गया। वहीं टीम की पहली जीत से रोहित भी बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन

जिसके बाद रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रोहित ने कहा कि इस मैच में हमारा प्रदर्शन ऐसा था जिसका हम पहले मैच से प्रयास कर रहे थे। अगर सभी बल्लेबाज अपना बेस्ट दें तो व्यक्तिगत प्रदर्शन मायने नहीं रखता है। यह कुछ ऐसा है जो बल्लेबाजी कोच (पोलार्ड), मार्क (बाउचर) और कप्तान (हार्दिक) चाहते हैं।

मुंबई इंडियंस ने बनाए थे 234 रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। इस मैच में रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, टिम डेविड, कप्तान हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने काफी शानदार पारियां खेली थी। जिसके चलते टीम इतना बड़ा स्कोर बना पाई थी। इस मैच में पारी के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन जड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ