India VS England 3rd Test: भारत और इग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में एकबार फिर से टीम इंडिया को टॉस में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि आखिर मैच से पहले वे किस बात को लेकर कंफ्यूज थे?
इस बात से कंफ्यूज थे कप्तान शुभमन गिल?
टॉस के बाद बातचीत करते हुए शुभमन गिल ने बताया कि “मैं मैच से पहले कंफ्यूज था कि टॉस जीतकर क्या करना चाहिए? हालांकि अगर मैं टॉस जीत जाता तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करता, क्योंकि पहले सेशन में गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती।” वहीं टॉस हारने के बाद भी टीम इंडिया को गेंदबाजी करने का ही मौका मिला और गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए मैच का पहला दिन काफी अच्छा रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड के 4 बड़े झटके दिए।
कमाल की फॉर्म में शुभमन गिल
इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में गिल के बल्ले से शतक देखने को मिला था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया था। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे। इस मैच में उनके बल्ले से 400 से ज्यादा रन निकले थे और टीम इंडिया ने 1000 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसके चलते भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी। अब लॉर्ड्स टेस्ट में भी फैंस को गिल से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
जो रूट ने खेली शानदा पारी
पहले दिन जो रूट कमाल की लय में दिखाई दिए। रूट ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 99 रन बना लिए थे, अब वे अपने शतक से महज 1 रन दूर है। इसके अलावा बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद हैं।