IND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पर किसका राज होने वाला है. आइए जानते हैं.

IND vs WI/ Image Source: ANI

अगले साल वेस्टइंडीज का दौरा कर सकती है टीम इंडिया (Image Source: ANI)

India vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज सीरीज जीतकर 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. अब तीसरे मुकाबले पर भारत की नजरें हैं. अब तक खेले गए 2 मैच में दोनों टीमों ने दिल खोलकर रन बनाए हैं. ऐसे में अब तीसरे मुकाबले की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कैसी होगी पिच?

गुवाहटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800 से भी ज्यादा रन बनाए. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए मुफीद होती है. पावर प्ले में नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसके अलावा स्पिन गेंदबाजों को गेंद पुरानी होने पर फायदा मिलता है. हालांकि गेंद पुरानी होने पर बल्लेबाजों को जमकर फायदा होता है. इस मैदान पर पहली बार वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. अब तक आईपीएल के मैच ही इस मैदान पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार न्यू चंडीगढ़ का तापमान दिन में 36 डिग्री तक रहेगा. हालांकि रात में तापमान 22 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना नहीं है. दिनभर धूप खिली रहेगी. हवा 9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है, जबकि रात में 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

विज्ञापन

मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स पर कई भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठाया जा सकता है. इसके अलावा जियोहॉस्टार पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

भारत ने 8 विकेट से जीता था मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहटी में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405/7 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 43.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 406 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था. भारत ने रिकॉर्डतोड़ रन चेज करते हुए मुकाबला जीता था. इस मैच में रोहित शर्मा ने शतक और शुभमन गिल ने दोहरा शतक जमाया था. अब तीसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ