Asian Games 2026 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक को हराकर जीता गोल्ड, हॉकी में ऐतिहासिक कारनामा

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 14वां दिन बहुत ही बढ़िया रहा. कुछ खेलों में भारतीय दल ने गोल्ड अपने नाम किया. क्रिकेट और हॉकी टीम को तगड़ी सफलता मिली. आइए बताते हैं कि किन खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला.

Asian Games 2026

एशियन गेम्स में 14वां दिन भारत के नाम (Image: Instagram/indiancricketteam & X)

Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स में भारत के लिए 14वां दिन बढ़िया रहा. भारतीय दल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए. कुमकुम मोहोद ने वुमेंस के रिकर्व व्यक्तिगत तीरंदाजी इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. गोल्फ में प्रणवी उर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वुमेंस के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ मिलकर टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता. भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया. टीम इंडिया ने लगातार दूसरे संस्करण में गोल्ड जीता. अमन सहरावत भी छा गए. उन्होंने मेंस के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में उत्तर कोरियाई पहलवान को हराकर भारत को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया. दीपक पुनिया ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता. दिन के अंत में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर गोल्ड जीता. हॉकी में भारत ने ऐतिहासिक कारनामा किया.

विज्ञापन

कहां LIVE देखें एशियन गेम्स 2026?

एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. हर चैनल पर अलग-अलग इवेंट्स प्रसारित किए जा रहे हैं. फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी एशियन गेम्स का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा News 24 की वेबसाइट पर आज मुख्य अपडेट्स ले सकते हैं.

विज्ञापन

नीचे एशियन गेम्स से जुड़े पल-पल के अपडेट्स दिए गए हैं:

LIVE UPDATES

Asian Games LIVE: मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने मलेशिया के ऊपर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की. 

Asian Games LIVE: अंतिम पंघाल की फाइनल में हार

रेसलिंग में वुमेंस के 53kg गोल्ड मेडल मुकाबले में अंतिम पंघाल बनाम मो कियोका के बीच फाइनल मैच हुआ. इस मैच में पंघाल को हार का सामना करना पड़ा. कियोका ने मुकाबला एकतरफा जीता. पंघाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. 

Asian Games LIVE: भारत ने दागा तीसरा गोल

भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया के खिलाफ तीसरा गोल दाग दिया है. भारत अब मैच में 3-1 से आगे हैं. टीम इंडिया ने गोल्ड की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. 

Asian Games LIVE: हॉकी में भारत 2-1 से आगे

जुगराज सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल कर बड़ा कारनामा किया है. अब टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई है. 

Asian Games LIVE: दीपक पूनिया ने जीता ब्रान्ज

दीपक पूनिया को भी सफलता मिली है. उन्होंने मेंस के FS 97kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से मात दी. 

Asian Games LIVE: हॉकी फाइनल में भारत 1-0 से आगे

पेनल्टी कॉर्नर में कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार ड्रैग-फ्लिक से गोल कर दिया है. भारत मुकाबले में 1-0 से आगे चल रहा है.

Asian Games LIVE: हॉकी में भारत बनाम मलेशिया फाइनल मैच शुरू

भारत और मलेशिया के बीच मेंस हॉक का फाइनल मैच शुरू हो गया है. कल भारत की वुमेंस टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. 

Asian Games LIVE: अमन सहरावत ने जीता गोल्ड

मेंस के फ्रीस्टाइल 57 किलो के फाइनल में अमन सहरावत ने जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया है.

 

Asian Games LIVE: अमन सहरावत आगे

अमन सहरावत ने रेसलिंग में अच्छी शुरुआत की है. वो में 57kg फाइनल में 4-1 से आगे चल रहे हैं.

Asian Games LIVE: अमन सहरावत से गोल्ड की उम्मीद

अमन सहरावत रेसलिंग में भारत को गोल्ड दिला सकते हैं. उनका फाइनल मैच शुरू होने वाला है. उनका मैच नॉर्थ कोरिया के खिलाड़ी से होगा. 

Asian Games LIVE: रग्बी टीम को लगा झटका

भारत की वुमेंस रग्बी टीम को झटका लगा है. टीम क्वालिफिकेशन मैच में कजाकिस्तान से 0-20 से हार गई है. भारतीय टीम छठे स्थान पर रहीं.

Asian Games LIVE: टीम इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल

पाकिस्तान को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में हराकर भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. फाइनल मैच में भारत ने 19 रनों से जीत दर्ज की.

Asian Games LIVE: भारतीय टीम गोल्ड के करीब

पाकिस्तान को 28 गेंदों में 75 रनों की जरूरत है. पाक चार बड़े बल्लेबाजों को गंवा चुका है. अब पाक की जीत मुश्किल लग रही है. टीम इंडिया गोल्ड के करीब पहुंच गई है. 

Asian Games LIVE: वॉलीबॉल में हार

भारतीय मेंस वॉलीबॉल टीम थाईलैंड के खिलाफ 5वें-6वें स्थान के लिए हुए मैच में 3-2 से हार गई है. 

Asian Games LIVE: 10 ओवर में पाक का स्कोर

पाकिस्तान ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं. जीत के लिए अब 60 गेंदों में 136 रनों की जरूरत है. भारत की जीत लगभग पक्की लग रही है. 

Asian Games LIVE: भारत ने बनाए 211 रन

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए हैं. पाक को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य मिला है. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए.

Asian Games LIVE: नीरज को मिला ब्रॉन्ज मेडल

रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल मैच में नीरज चौहान का मुकाबला धीरज बोम्मादेवरा के साथ हुआ. नीरज ने धीरज को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया. 

Asian Games LIVE: ब्रॉन्ज मेडल के लिए जाएंगे सागर

मेंस के 74kg रेपेचेज में सागर जगलान ने उज़्बेकिस्तान के रजामबेक जमालोव को 7-3 से हरा दिया है. अब वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे.

Asian Games LIVE: टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत

पाकिस्तान के खिलाफ भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है. टीम इंडिया ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं. 

Asian Games LIVE: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड के लिए मुकाबला शुरू हो गया है. वैभव सूर्यवंशी 15 के स्कोर पर आउट हो गए हैं. 

Asian Games LIVE: अमन सहरावत फाइनल में पहुंचे

अमन ने 14-8 की शानदार जीत के साथ मेंस के 57kg फ्रीस्टाइल फ़ाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने आयाल बेलोल्युब्स्की को हराया.

Asian Games LIVE: प्रणवी ने जीता गोल्ड

प्रणवी ने इतिहास रच दिया है. वो एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बन गई हैं. उन्होंने वुमेंस गोल्फ के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता है.

Asian Games LIVE: वुमेंस गोल्फ टीम को मिला सिल्वर

गोल्फ में भारत की महिलाओं को बड़ी सफलता मिली है. टीम इवेंट में वुमेंस ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है.

Asian Games LIVE: अमन सहरावत-अंतिम को मिली सफलता

अमन सहरावत ने 12-1 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वहीं अंतिम ने भी 8-0 से जीत प्राप्त कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. 

Asian Games LIVE: सागर क्वार्टर फाइनल में हारे

सागर जगलान को क्वार्टर फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा है.  ईरान के योनेस एमामीचोगई ने उन्हें 10-0 से बुरी तरह हरा दिया है.

Asian Games LIVE: अमन सेहवरात को मिली जीत

भारत के स्टार रेसलर अमन सेहवरात ने मेंस फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम रेसलिंग इवेंट के राउंड ऑफ 16 मैच में जापान के यामाटो ओगावा का सामना किया. इस मुकाबले में अमन ने 20-9 से जीत दर्ज की और क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया.

Asian Games LIVE: सेमीफाइनल में पहुंचे दीपक पुनिया

कुश्ती में दीपक पुनिया को क्वार्टरफाइनल में वाकऑफ मिल गया. होंगकोंग चीन के विंसेंट ली ने मैच में हिस्सा नहीं लिया, जिस वजह से दीपक को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई है.

Asian Games LIVE: कुश्ती में भारत की शानदार शुरुआत

- मेंस फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम मुकाबले में सागर जगलान ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 8-1 से हरा दिया.

 

- दीपक पुनिया ने मेंस फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम मुकाबले में चीन के Zhou Junpeng को 10-2 से हरा दिया.

Asian Games LIVE: भारत ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड

17 साल की कुमकुम मोहोद ने भारत को एक और गोल्ड मेडल दिला दिया. उन्होंने वुमेंस रिकर्व व्यक्तिगत प्रतियोगिता के फाइनल में साउथ कोरिया की ओह येजिन को शूटऑफ में हराया.

Asian Games LIVE: ताइक्वांडो में भारत की एक और हार

ताइक्वांडो के वुमेंस 67 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 मैच में ज्योति यादव को हार का सामना करना पड़ा. थाईलैंड की कन्नालुक चुएनचुक्लिन ने उन्हें 2-0 से पराजित कर दिया. इसी के साथ एशियन गेम्स में यादव का सफर खत्म हो गया है.

Asian Games LIVE: रिकर्व इवेंट के फाइनल में कुमकुम मोहोद

तीरंदाजी में भारत की कुमकुम मोहोद ने रिकर्व वुमेंस व्यक्तिगत इवेंट के सेमीफाइनल में झू जिंगयी का सामना किया और जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया. पहली बार कोई भारतीय महिला तीरंदाज रिकर्व के फाइनल में पहुंची हैं. 

Asian Games LIVE: ताइक्वांडो में भारत की हार

भारत की कशिश मलिक का सामना वुमेंस 57 किलोग्राम ताइक्वांडो राउंड ऑफ 16 मैच में साउथ कोरिया की किम यूजीन से हुआ. इस मुकाबले में 2-0 से किम ने जीत दर्ज की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ