India vs Pakistan Gold Medal Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकबला होने जा रहा है. क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों देशों के बीच क्रिकेट में काफी बड़ा इतिहास है और हर बार जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. एशियन गेम्स में उनके मैच के लिए भी फैंस बहुत उत्सुक हैं. यह मैच इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि गोल्ड मेडल के लिए पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
कहां खेला जा रहा है IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर यानी आज निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मैच खेला जाने वाला है. एशियन गेम्स के अब तक के सभी मैच इसी मैदान पर हुए हैं. गोल्ड मेडल के लिए भी इसी मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा.
कैसी है कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच?
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी सपोर्ट मिलता है. लगातार क्रिकेट होने से पिच पर क्रैक आ गए हैं, जो स्पिनर्स के लिए फायदेमंद होते हैं. इस पिच पर गेंद ग्रिप कर रही है और रुककर आ रही है. इसी वजह से बल्लेबाजी आसान नहीं है. इस पिच पर 150 रन का लक्ष्य जीत के लिए पर्याप्त होगा.
IND vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक T20I में कुल 17 मैच खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने 14 मैचों में जीत दर्ज की है. सिर्फ 3 बार पाकिस्तान ने भारत को हराया है. इसी वजह से गोल्ड मेडल मैच में भी भारत जीत के लिए फेवरेट है.
कहां देखें IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश और हिंदी भाषा में कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव पर भी IND vs PAK मैच प्रसारित किया जाएगा.
IND vs PAK, दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, यश ठाकुर और विप्रज निगम.
पाकिस्तान का स्क्वाड: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकीम, उस्मान खान और मोहम्मद वसीम जूनियर.