IPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लग सकता है. अभिषेक शर्मा हैदराबाद का साथ छोड़कर किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते हैं. इसका खुलासा हालिया रिपोर्ट में हुआ है. इसकी बड़ी वजह भी सामने आई है.

अभिषेक शर्मा/ Image Source: ANI

अभिषेक शर्मा/ Image Source: ANI

IPL 2027: आईपीएल 2027 को अभी लगभग 5 महीने बचे हैं. हालांकि सभी टीमों ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं. हालांकि आईपीएल 2027 से पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़कर किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते हैं. अभिषेक आखिर क्यों हैदराबाद की टीम से अब नहीं खेलना चाहते हैं. इसका खुलासा हालिया रिपोर्ट में हुआ है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा SRH क्यों छोड़ना चाहते हैं?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इंटरनेशनल मैचों के कारण आईपीएल 2027 में व्यस्त रहेंगे. ऐसे में फ्रेंचाइजी ईशान किशन को कप्तानी सौंपने के लिए उत्सुक है. इस फैसले से अभिषेक शर्मा खुश नहीं हैं. वह टीम की कप्तानी संभालना चाहते हैं.

विज्ञापन

ऐसे में सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक शर्मा की बातचीत मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के साथ चल रही है. एक सूत्र ने बताया है कि अब कोई रहस्य नहीं है कि ईशान किशन को कप्तानी सौंपने के बाद से अभिषेक शर्मा नाराज हैं. वह लंबे समय से हैदराबाद के साथ है और कप्तानी करने में दिलचस्पी भी रखते हैं.

अभिषेक एक शानदार बल्लेबाज

इस बात में कोई शक नहीं है कि अभिषेक शर्मा इन दिनों टी-20आई के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. वह लगातार टी-20आई और आईपीएल में भी कमाल कर रहे हैं. साल 2019 से ही वह एसआरएच का हिस्सा हैं. वह साल 2022 से लगातार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले सीजन उन्होंने टीम के लिए 15 मैचों की 15 पारियों में 40.21 की औसत के साथ 563 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे. वहीं, आईपीएल 2025 में उनके बल्ले से 14 मैचों की 13 पारियों में 439 रन निकले थे. अब तक वह आईपीएल के 92 मैच में 171.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 2379 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

हाल ही में अफागनिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में अभिषेक शर्मा ने टी-20आई के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाया था. उन्होंने 108 रनों की शानदार पारी खेली थी. फिलहाल वह जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 61 टी-20 मैच में 32.15 की औसत के साथ 1865 रन बनाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ