आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम 15.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 39 रन बनाए. अंत में राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रन और राशिद खान ने नाबाद 7 रन बनाकर टीम को दिलाई. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया.
Entertaining knock that also checked the milestone of 200 #tataipl sixes 🤩🎥 Jos Buttler served a crisp and sweet 39 (18) 👏Updates ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#khelbindaas | #gtvrcb | @gujarat_titans pic.twitter.com/H1haxBMYyf
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026










