टीम इंडिया को एक साथ लगे 2 बड़े झटके! मैच विनर खिलाड़ी हो सकते हैं बड़ी सीरीज से बाहर

Team India: आईपीएल 2026 के दौरान टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो गए. जिसके कारण ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए. आईपीएल 2026 के बाद होने वाले सीरीज से भी ये खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2026 के फौरन बाद कई बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि इस बीच टीम इंडिया को 2 बड़े झटके लगे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. वो खिलाड़ी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के अगली 2 बड़ी सीरीज से ये स्टार खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं.  

विज्ञापन

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप आईपीएल 2026 के पहले चोटिल हो गए थे. जिसके कारण ही दोनों खिलाड़ी दोबारा फिटनेस हासिल करने पर काम कर रहे हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में वो आने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इसके अलावा ये दोनों खिलाड़ी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को मिस कर सकते हैं. इसके अलावा वनडे सीरीज भी दोनों खिलाड़ी मिस कर सकते हैं. ऐसे में बीसीसीआई अब अन्य तेज गेंदबाजों को टीम का हिस्सा बना सकती है. 

विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों की लग सकती है लॉटरी 

अगर टीम इंडिया की टेस्ट टीम को देखें तो आकाशदीप की जगह मुकेश कुमार को दोबारा टीम में मौका मिल सकता है. मुकेश कुमार नई गेंद के साथ आईपीएल में भी स्विंग करा रहे हैं. इसके अलावा आकिब नबी भी उनकी जगह लेने को तैयार नजर आ रहे हैं. वहीं बात हर्षित राणा की करें तो उनकी जगह लेने के लिए फिलहाल अंशुल कंबोज और मोहसिन खान नजर आ रहे हैं. कंबोज बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जिसके कारण ही वो हर्षित राणा की जगह टीम में अब शामिल हो सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ