IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी , काइल जैमीसन पर हुआ ऐसा एक्शन

Kyle Jamieson vs Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने जिस तरह का गेस्चर दिखाया, उसके खिलाफ आईपीएल नियमों के तहत एक्शन लिया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कीवी पेसर की काफी आचोलना हुई.

Kyle Jamieson Vaibhav Sooryavanshi

Kyle Jamieson Vaibhav Sooryavanshi

Kyle Jamieson Punished For Aggressive Send off To Vaibhav Sooryavanshi: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 43वें मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है. न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध करने का दोषी पाए जाने के बाद एक आधिकारिक चेतावनी के साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. ये आर्टिकल ऐसे कार्यों या हाव-भाव से जुड़ा है जो किसी अन्य खिलाड़ी से अग्रेसिव रिएक्शन भड़का सकते हैं. जैमीसन ने अपने ऊपर लगे आरोप और मैच रेफरी राजीव सेठ की तरफ से दी गई सजा को स्वीकार कर लिया.

विज्ञापन

कब हुआ ये वाक्या?

ये हरकत राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में शुरू हुआ. काइल जैमीसन ने 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रन पर आउट करने के लिए एक सटीक यॉर्कर फेंकी, जिसमें उन्होंने बेहतरीन कंट्रोल और एक्यूरेसी का प्रदर्शन किया. हालांकि, उनका जश्न जल्द ही आलोचना का शिकार बन गया.

विज्ञापन

जैमीसन के तरीके पर सवाल

विकेट लेने के बाद काइल जैमीसन ने आक्रामक तरीके से ताली बजाई और बल्लेबाज की तरफ बढ़े, और उनको लगातार आंख दिखाते रहे; इसे एक टकराव वाला ‘सेंड-ऑफ’ (मैदान से बाहर भेजने का आक्रामक तरीका) माना गया. सूर्यवंशी की कम उम्र को देखते हुए, इस रिएक्शन ने खेल भावना और मैदान पर खिलाड़ियों के बिहेवियर को लेकर चर्चा छेड़ दी.

विज्ञापन

ये घटना जल्द ही फैंस और एक्सपर्ट के बीच चर्चा का विषय बन गई. जहां कुछ लोगों ने काइल जैमीसन के जुनून को कॉम्पिटिटिव क्रिकेट का एक हिस्सा बताकर उनका बचाव किया, वहीं दूसरों का मानना ​​था कि ये गेस्चर मर्यादा के बाहर था, खासकर जब ये किसी टीनएज खिलाड़ी के प्रति किया गया हो.

विज्ञापन

दिल्ली की धमाकेदार जीत

इस विवाद के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया. केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 गेंदें बाकी रहते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. राहुल ने एक कप्तान की तरह पारी खेली और 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि पथुम निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम को एक विस्फोटक शुरुआत दी. उनकी 110 रनों की सलामी साझेदारी ने लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक मजबूत नींव रखी. नीतीश राणा के योगदान के साथ-साथ आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स की तरफ से मैच को शांत और संयमित तरीके से खत्म करने के कारण, दिल्ली ने आसानी से फतह हासिल कर ली.

बेकार गई पराग की पारी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग के शानदार 90 रनों और ध्रुव जुरेल के अहम योगदान (42 रन) की बदौलत 225/6 का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, हाई स्कोरिंग पिच पर उनका ये स्कोर नाकाफी साबित हुआ, क्योंकि दिल्ली ने इस मैदान पर 225 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक और यादगार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ