---विज्ञापन---

खेल angle-right

PSL 2026 में गूंजा राहुल द्रविड़ का नाम, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीत का श्रेय देकर किया सबको हैरान, देखें VIDEO

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइडेट को आखिरी ओवर में 2 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, मैच के बाद हैदराबाद टीम के खिलाड़ी ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को जीत का श्रेय देकर सबको हैरान कर दिया.

---विज्ञापन---

PSL 2026, Rahul Dravid: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शुक्रवार (1 मई) को खेले गए दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइडेट के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया. इस जीत के बाद हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम लिया और उनकी सोच को जीत का श्रेय दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने राहुल द्रविड़ को दिया जीत का श्रेय

दरअसल, 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी और उसे जीत के लिए आखिरी ओवर में 6 रन की जरूरत थी. लेकिन आखिरी ओवर में हुनेन शाह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया. हुनेन ने आखिरी पलों में बाजी पलट दी और हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाकर जीत के हीरो बन गए. वहीं, मैच के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने हुनेन शाह की जमकर तारीफ की और राहुल द्रविड़ का जिक्र किया.

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि “एक खराब ओवर फेंकने के बाद मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं थे, लेकिन हुनेन ने जिस तरह संयम रखते हुए गेंदबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है. मुझे हमेशा हुनेन पर विश्वास था.” अली ने आगे कहा कि “मुझे उन पर गर्व है. पिछले मैच में वह पेशावर जाल्मी के खिलाफ आखिरी ओवर में 14 रन बचाने में असफल रहे थे, लेकिन आज उन्होंने कमाल कर दिया और जैसा कि महान राहुल द्रविड़ कहते हैं कि किस्मत हमेशा उनका साथ देती है जो मेहनत करते हैं, हुनेन के साथ ऐसा ही हुआ.”

ये भी पढें- IPL 2026: हार्दिक पांड्या क्यों लगातार हो रहे हैं फेल? रविचंद्रन अश्विन ने बताया इसके पीछे का कारण

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर हैदराबाद किंग्समेन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योत दिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए. टीम के लिए उस्मान खान ने 30 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान मार्नस लाबुशेन ने 39 रन बनाए, जबकि सैम अयूब ने 38 और कुशल परेरा ने 37 रन जोड़े. इस्लामाबाद की ओर से इमाद वसीम ने 2 विकेट झटके, जबकि रिचर्ज ग्लीसन, क्रिस ग्रीन और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला.

---विज्ञापन---

जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गई. इस्लामाबाद की ओर से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि कप्तान शादाब खान ने 22 और हैदर अली ने 31 रन का योगदान दिया. वहीं, हैदराबाद की ओर से मोहम्मद अली और हुनैन शाह ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आकिफ जावेद, हसन शाह और सैम अयूब को 1-1 सफलता मिली. अब हैदराबाद की टीम रविवार, 3 मई को PSL 2026 के फाइनल में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें- CSK vs MI मैच में क्या एमएस धोनी और रोहित शर्मा की होगी वापसी? सामने आई बड़ी अपडेट

First published on: May 02, 2026 04:19 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola